CG Naxal Surrender: सुकमा में 48 लाख के 15 नक्सलियों का सरेंडर, इनमें 5 महिला नक्सली भी शामिल

CG Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 48 लाख के 15 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इनमें 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। यह सरेंडर एसपी किरण चव्हाण के सामने हुआ।

एडिट
CG Naxal Surrender

सुकमा में 15 नक्सलियाें ने पुलिस के सामने सरेंडर किया।

हाइलाइट्स

  • सुकमा में 48 लाख के नक्सलियों का सरेंडर
  • सरेंडर करने वाले 15 नक्सलियों में 5 महिलाएं
  • छह नक्सलियों पर बड़े इनाम का खुलासा

CG Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा ( Sukma) जिले में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। कुल 15 नक्सलियों ने 48 लाख के कुल इनाम के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इनमें चार नक्सलियों पर 8-8 लाख, जबकि दो नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं।
सभी ने सुकमा एसपी किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण किया। 

सरेंडर नक्सलियों में हार्डकोर नक्सली भी शामिल

सरेंडर करने वालों में PPCM के 4, SCM के 2, पार्टी सदस्य 3 और अन्य 8 सदस्य शामिल हैं। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष नक्सली हैं। इन सभी पर मिलाकर कुल 48 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें 4 नक्सलियों पर 8-8 लाख, 2 पर 5-5 लाख, 1 पर 3 लाख, 1 पर 2 लाख, 1 पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

नक्सली पुनर्वास नीति से प्रेरित

सरेंडर नक्सलियों ने ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति’ और पुना मुर्गम योजना से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ा है। इसके साथ ही तर्रेम और अंसदरी क्षेत्रों में नए सुरक्षा कैंपों की बढ़ी मौजूदगी ने भी उन्हें सरेंडर करने के लिए प्रेरित किया।

सरेंडर में इनकी अहम भूमिका

इस सरेंडर अभियान में जिला पुलिस बल, DRG, RAF, CRPF (02, 212, 217, 223 बटालियन), COBRA 207 और विभिन्न इंटेलिजेंस एजेंसियों की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़ें: Sukma News: नक्सली सोनू दादा ने संघर्ष विराम व सरेंडर की जताई इच्छा, MP-CG-महाराष्ट्र CM के नाम पत्र किया जारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article