Advertisment

CG Dhan Bonus Ka Paisa: 25 लाख किसानों के खाते में आज आएगी धान बोनस की राशि, CM साय ट्रांसफर करेंगे 10,292 करोड़

author-image
Preeti Dwivedi
CG Weather Update

CG Dhan Bonus Ka Paisa: होली (Holi 2026) से पहले धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि आज जारी करेंगे। जिससे किसानों की भी होली रंग बिरंगी होगी। 

Advertisment

आपको बता दें इस योजना से कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही वे किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे। साय सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में कुल 10,292 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर करेगी।

खरीफ सीजन की तैयारी में मिलेगी मदद

बता दें कि, मुख्य कार्यक्रम कवर्धा विकासखंड के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया जाएगा। जबकि बोड़ला, सहसपुर लोहारा और पंडरिया विकासखंडों में भी कार्यक्रम होंगे। कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली यह सहायता राशि त्योहार के मौके में किसानों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करेगी। साथ ही उन्हें आगामी खरीफ सीजन की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

इस राशि से किसान खाद, बीज और अन्य कृषि आदानों की बेहतर व्यवस्था कर सकेंगे। होली से पहले बोनस राशि जारी होने से किसानों का त्यौहार अच्छा निकलेगा। 

Advertisment

जानकारी के लिए आपको बतादें कि, इस योजना से कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही वे किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे। साय सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में कुल 10,292 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर करेगी।

यह भी पढ़ें: Paddy Bonus: Chhattisgarh के किसानों को होली से पहले बड़ा गिफ्ट, 10 हजार करोड़ से ज्यादा का होगा भुगतान

Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana CG Dhan Bonus Ka Paisa
Advertisment
चैनल से जुड़ें