CG Cold Wave: दुर्ग–रायपुर में रात का पारा 4° तक ऊपर, अगले दो दिन मौसम सामान्य, फिर बढ़ेगी ठंड

CG Cold Wave: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन मौसम स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद ठंड बढ़ने वाली है। दुर्ग–रायपुर में रात का तापमान बढ़ा है, जबकि तीन दिन बाद 2–3°C की गिरावट होगी। कई जिलों में वायरल फीवर का खतरा बढ़ा है।

madhya pradesh cold

कई शहरों में कोहरा

CG Cold Wave: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम स्थिर है, लेकिन अगले दो दिनों बाद ठंड एक बार फिर तेज होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले 72 घंटों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। पिछले तीन–चार दिनों में कई जिलों में रात का तापमान अचानक 1–2°C बढ़ा था, जिससे (viral infection risk) बढ़ा है, लेकिन अब दोबारा ठंड लौटने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह उतार–चढ़ाव ठंडी हवा के कमजोर और तेज होने की वजह से हो रहा है। उत्तर से आ रही शुष्क ठंडी हवा जैसे ही मजबूत होगी, पूरा मध्य भारत ठंड की चपेट में आएगा।

दुर्ग और रायपुर में सबसे ज्यादा असर

मैदानी इलाकों में सबसे बड़ा तापमान अंतर दुर्ग में दर्ज हुआ, जहां रात का पारा 10°C से बढ़कर 14.8°C पहुंच गया। रायपुर में भी न्यूनतम तापमान 13°C से बढ़कर 17°C तक पहुंचा, जिससे सुबह-सुबह महसूस होने वाली ठंड कम हुई है।

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.7°C दंतेवाड़ा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। पांच दिन पहले अंबिकापुर में पारा 6°C तक गिरा था, जो नवंबर के पिछले 10 सालों का सबसे कम रिकॉर्ड है।

बलरामपुर–सरगुजा सबसे ठंडे

25 नवंबर को जारी IMD रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में रात का तापमान सामान्य से नकारात्मक ट्रेंड पर है। सबसे कम तापमान 8.5°C बलरामपुर-रामानुजगंज और सरगुजा में दर्ज हुआ। प्रमुख शहरों का तापमान- 

अंबिकापुर: 8.5°C

बिलासपुर: 14°C (1.7°C की गिरावट)

रायपुर (raipur weather) : 16.8°C (0.7°C की गिरावट)

अगले तीन दिनों में पारा और गिरेगा

राजधानी रायपुर (IMD Raipur Weather Alert) में आकाश मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान: 30–31°C

न्यूनतम तापमान: आज 16–17°C, अगले तीन दिनों में घटकर 13°C तक

यह भी पढ़ें: CG Registry Fee Hike: छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइन लागू होते ही रजिस्ट्री शुल्क बढ़ा, दुर्ग में उग्र विरोध, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रोका

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article