BSP News: BSP प्रबंधन का सख्त रुख, कार्यस्थल पर बढ़ती दुर्घटनाओं के बाद जीरो टॉलरेंस नीति लागू, दो जनरल मैनेजर सस्पेंड

भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए BSP प्रबंधन ने सिंटर प्लांट-3 और ऊर्जा प्रबंधन विभाग के दो महाप्रबंधकों को निलंबित कर दिया।

BSP News

BSP में सुरक्षा लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई

BSP News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में हाल के महीनों में कर्मचारियों की मौत और घायल होने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शीर्ष प्रबंधन ने कड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। सुरक्षा में लापरवाही के मद्देनजर सिंटर प्लांट-3 के महाप्रबंधक शंकर मोरी और ऊर्जा प्रबंधन विभाग के महाप्रबंधक सुब्रमणि रमणी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (BSP GM suspend) कर दिया गया है। इसके साथ ही ऊर्जा प्रबंधन विभाग के दो कार्यपालकों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है, जबकि दो अन्य महाप्रबंधकों को एडवाइजरी भेजी गई है।

सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

BSP (Bhilai Steel Plant) प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि संयंत्र में असुरक्षित कार्य, जोखिमपूर्ण व्यवहार और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संयंत्र में "जीरो टॉलरेंस" की नीति पहले से लागू थी, जिसे अब और सख्ती से लागू किया जा रहा है। प्रबंधन के अनुसार, सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाना सभी स्तरों पर कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

भिलाई इस्पात संयंत्र
भिलाई इस्पात संयंत्र

क्या होती है 'जीरो टॉलरेंस नीति' ?

जीरो टॉलरेंस नीति वह व्यवस्था है जिसमें किसी भी नियम के उल्लंघन पर बिना किसी परिस्थिति, बहाने या संदर्भ को ध्यान में रखे, तयशुदा दंड तुरंत लागू किया जाता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि छोटे से छोटा उल्लंघन भी नजरअंदाज न हो और हर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। यह नीति आमतौर पर भ्रष्टाचार, आतंकवाद, हिंसा, अनुशासन भंग या स्कूल-कार्यस्थल के नियम उल्लंघन जैसी परिस्थितियों में अपनाई जाती है, ताकि सख्त नियंत्रण और जवाबदेही बनी रहे।

ये भी पढ़ें: CIMS Bilaspur: सिम्स बिलासपुर में एमडी-एमएस की 21 सीटें बढ़ीं, कुल सीटें हुईं 89; दो नए एमडी कोर्स को भी मंजूरी

दुर्घटनाओं का गहन विश्लेषण

हाल में (CG news) हुई सभी घटनाओं का विस्तृत 'रूट कॉज एनालिसिस' (Root Cause Analysis) किया गया है, ताकि सुरक्षा चूक की वास्तविक वजहों की सटीक पहचान हो सके। इसके आधार पर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई सुधारात्मक और निवारक कदम तय किए गए हैं। संबंधित विभागों को इन निर्देशों को कठोरता से लागू करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें:  DGP IG Conference Raipur: DGP-IG कॉन्फ्रेंस में PM मोदी और अमित शाह शामिल, इंटरनल सिक्योरिटी से लेकर ‘बस्तर 2.0’ और विजन 2047 तक गहन मंथन

प्रबंधन का संदेश साफ

BSP प्रबंधन का मानना है कि सुरक्षित कार्य वातावरण न सिर्फ कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि उत्पादन और संयंत्र संचालन की विश्वसनीयता के लिए भी आवश्यक है। इसीलिए सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  CG Vyapam Dress Code : व्यापमं परीक्षा में ड्रेस कोड पर सवाल, गहरे रंग के कपड़ों पर बैन लेकिन स्वेटर को छूट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article