/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/korba-snake-rescue-2026-02-13-19-23-43.jpg)
Korba Snake Rescue: कोरबा के रामपुर क्षेत्र स्थित राजस्व कॉलोनी में एक 5 फीट लंबा नाग फन फैलाकर रास्ते के बीच बैठ गया। जिससे वहां से गुजरने वालों में डर व्याप्त हो गया। काफी देर यही माजरा चलता रहा। लोगों का वहां हुजूम लग गया। इसके बार उस को पकड़वाने के प्रयास किए गए।
फन फैलाए बैठे नागराज के बीच सड़क पर बैठने से थोड़ी देर राजस्व कॉलोनी में दहशत और मनोरंजक माहौल निर्मित हो गया। इसके बाद स्थानीय युवक मनीष मैत्री ने वन्य जीव प्रेमी जितेंद्र सारथी को फोन करके बुलाया।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम राजस्व कॉलोनी पहुंची और फन फैलाए बैठे नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/korba-snake-2026-02-13-19-35-37.webp)
वन्य जीव प्रेमी ने अलर्ट रहने की सलाह
वन्य जीव प्रेमी जितेंद्र सारथी ने लोगों से अनुरोध किया है कि सांपों के बाहर आने का दौर शुरू हो चुका है, इसलिए सावधान रहें। उन्होंने कहा कि अगर सांप दिखे तो घबराने की जरूरत नहीं है, बस उससे दूरी बनाए रखें।
सांप दिखे तो इस नंबर पर करें कॉल
सारथी ने रेस्क्यू के लिए हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर सूचना देने की सलाह दी, ताकि रेस्क्यू टीम समय पर पहुंच सके। साथ ही इंसान और सांप दोनों की जान बचाई जा सके।
ये भी पढ़ें: जगदलपुर नगर निगम: अवैध नल कनेक्शन धारकों पर होगी सख्त कार्रवाई, 17 फरवरी से अभियान, बकायादारों के भी कटेंगे कनेक्शन
सांप के काटने पर क्या करें?
जितेंद्र सारथी ने सांप के काटने की स्थिति में तुरंत पीड़ित को अस्पताल ले जाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कई बार लोग झाड़-फूंक के चक्कर में पड़कर कीमती समय बर्बाद कर देते हैं, जिससे पीड़ित की जान चली जाती है। समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है। इस पर जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us