Advertisment

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत: शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट से जमानत, लंबे समय से थीं हिरासत में

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें बेल दे दी।

author-image
Harsh Verma
Saumya Chaurasia Arrest

Saumya Chaurasia: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया को बड़ी कानूनी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें बेल प्रदान कर दी है। यह मामला जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था।

Advertisment

पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें विस्तार से सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद जारी आदेश में अदालत ने जमानत मंजूर करते हुए सौम्या चौरसिया को राहत दी। लंबे समय से जेल में रहने के बाद यह फैसला उनके लिए अहम माना जा रहा है।

ईडी और एसीबी/ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को दी थी चुनौती

जानकारी के मुताबिक, सौम्या चौरसिया ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और एसीबी/ईओडब्ल्यू द्वारा की गई कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उनकी ओर से दायर याचिकाओं में जांच प्रक्रिया और गिरफ्तारी को लेकर कानूनी सवाल उठाए गए थे।

वहीं जांच एजेंसियों की ओर से अदालत में मामले की गंभीरता और जांच से जुड़े तथ्यों को रखा गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों और दस्तावेजों पर विचार करने के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत के आदेश के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया तय शर्तों के अनुसार चलेगी।

Advertisment

लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थीं सौम्या चौरसिया

शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद सौम्या चौरसिया लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थीं। इस दौरान उनकी जमानत को लेकर कई बार कानूनी प्रयास किए गए। हाईकोर्ट का ताजा फैसला इस पूरे मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।

Saumya Chaurasia
Advertisment
चैनल से जुड़ें