Advertisment

बीजापुर के जंगलों में मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने 2 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया, दोनों साइड फायरिंग जारी

Chattisgarh (CG) Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर के जांगला क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सली मारे गए। मौके से SLR और INSAS हथियार बरामद हुए। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

author-image
Shantanu Singh
breaking news

Chattisgarh (CG) Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जांगला क्षेत्र स्थित इंद्रावती नदी के जंगलों में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। घने जंगलों में हुई इस कार्रवाई के दौरान दोनों ओर से तीव्र गोलीबारी हुई, जिसमें जवानों ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

Advertisment

घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने मृत नक्सलियों के शव के साथ SLR और INSAS जैसे हथियार बरामद किए हैं। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियां आसपास के जंगलों में अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका के मद्देनजर सतर्कता बरत रही हैं।

(खबर अपडेट हो रही है) 

Bijapur Naxal Encounter
Advertisment
चैनल से जुड़ें