Advertisment

CG Tehsildar Transfer: तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, दो डिप्टी कलेक्टर के प्रभार बदले, देखें  पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में और दुरुस्त करने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को इधर से उधर कर दिया है।

author-image
BP Shrivastava
CG Tahsildar Transfer

CG Tahsildar Transfer: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में और दुरुस्त करने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को इधर से उधर कर दिया है। जिसकी लिस्ट जारी कर दी गई है। वहीं दो डिप्टी कलेक्टर के प्रभार बदले गए हैं।

Advertisment

CG Tahsildar Transfer

आदेश के  अनुसार  गरिमा ठाकुर, अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर को तहसीलदार सीपत भेजा गया है। सोनू अग्रवाल, तहसीलदार सीपत को तहसीलदार रतनपुर ट्रांसफर किया गया। संदीप कुमार साय, तहसीलदार बोदरी को तहसीलदार मस्तूरी बनाया गया है। शिल्पा भगत, तहसीलदार रतनपुर को तहसीलदार बोदरी बनाया गया है। जयंती देवांगन, तहसीलदार मस्तूरी को तहसीलदार नजूल बनाया गया है। पंकज सिंह, अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर बनाया गया है।

समर्थ थवाईत, नायब तहसीलदार बेलगहना को नायब तहसीलदार बेलतरा बनाया गया है। श्रद्धा सिंह, नायब तहसीलदार गनियारी को नायब तहसीलदार पचपेड़ी बनाया गया है। राहुल साहू, नायब तहसीलदार बेलतरा को नायब तहसीलदार बेलगहना बनाया गया है। 
टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकर्रा बनाया गया है।
 ओम प्रकाश चंद्रवंशी, नायब तहसीलदार बोदरी को नायब तहसीलदार गनियारी बनाया गया है। विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर बनाया गया है। सहोरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकर्रा से नायब तहसीलदार बेलतरा बनाया गया है। अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। 

CG Tahsildar Transfer

बिलासपुर में दो डिप्टी कलेक्टर के प्रभार बदले

बिलासपुर जिले के राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसमें संयुक्त् कलेक्टर प्रवेश पैकरा और डिप्टी कलेक्क्टर शिव कुमार कंवर के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। 

Advertisment

bilaspur

ये भी पढ़ें:कांग्रेस लाएगी स्थगन प्रस्ताव: भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती का मामला विधानसभा पहुंचा, होली की छुट्टियों के बाद कुछ ऐसे शुरू हुआ सदन

CG Tahsildar Transfer
Advertisment
चैनल से जुड़ें