Advertisment

कोरबा ले जाकर बिलासपुर की युवती का गला रेता: निशा ने सिम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम, हमले के बाद युवक ने भी कर ली थी खुदकुशी

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने युवती का गला रेत दिया और फिर खुदकुशी कर ली। गंभीर रूप से घायल युवती को बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

author-image
Harsh Verma
Korba Love Affair Murder Case

Korba Love Affair Murder Case: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में 3 फरवरी की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्रेम प्रसंग के चलते हुए विवाद में युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया था। इसके बाद उसने खुद का भी अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं गंभीर रूप से घायल युवती को बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम संडैल नाला के पास हुई थी। 

Advertisment

यह भी पढ़ें:  जगदलपुर में शराब पीकर स्कूल आने वाला शिक्षक सस्पेंड: रोज नशे में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाता था टीचर, DEO ने किया निलंबित

क्या है पूरा मामला

मृत युवक की पहचान बिलासपुर सरकंडा निवासी शुभम नायडू (28) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवती निशा उर्फ प्रतीक्षा (22) भी बिलासपुर के सरकंडा कश्यप कॉलोनी की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार रात करीब 9 बजे बिलासपुर से लापता हो गए थे। देर रात उरगा थाना क्षेत्र के संडैल नाला के पास दोनों लहूलुहान हालत में मिले। आशंका है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने पहले युवती पर चाकू से हमला किया और फिर खुद पर वार कर लिया।

Advertisment

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. (Photo: Gend Lal Shukla/ITG)

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा लाया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

युवती ने खुद दी थी सूचना

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद युवती ने हिम्मत दिखाई। उसने मोबाइल से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और लोकेशन भेजी। साथ ही डायल 112 पर कॉल कर मदद भी मांगी।

सूचना मिलते ही डायल 112 और उरगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नेशनल हाईवे के पास संडैल नाला किनारे दोनों खून से लथपथ पड़े मिले। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई, जिससे अनुमान है कि दोनों उसी वाहन से कोरबा पहुंचे थे।

Advertisment

फॉरेंसिक जांच और पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। मृत युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। प्रेम प्रसंग से जुड़े इस सनसनीखेज मामले ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: CG Weather Update 11 Febuary 2026: मौसम बना हुआ जस का तस, हल्की ठंड बरकरार, धीरे धीरे बढ़ रहा है तापमान, दुर्ग का पारा 31 डिग्री पार

Advertisment
चैनल से जुड़ें