CG Crime: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या, पेंड्रा के मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा पंचायत में सनसनी

CG Crime: पेंड्रा के मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा पंचायत में शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर बेटे ने अपनी 60 वर्षीय मां फुलमतिया बाई की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे दलवीर को हिरासत में लिया।

CG CRIME

CG Crime: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के मरवाही थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा ग्राम पंचायत के धनुहार टोला की है।

यहां रहने वाली 60 वर्षीय फुलमतिया बाई की हत्या उनके ही बेटे दलवीर ने कर दी। बताया जा रहा है कि दलवीर लंबे समय से शराब पीने का आदी है और अक्सर अपनी मां से पैसे की मांग करता रहता था।

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि को लेकर हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार फुलमतिया बाई के खाते में हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि आई थी। इसी पैसे को लेकर आरोपी दलवीर अपनी मां पर लगातार दबाव बना रहा था। वह बार बार पैसे मांग रहा था ताकि शराब पी सके।

घटना वाले दिन भी दलवीर ने अपनी मां से पैसों की मांग की। जब फुलमतिया बाई ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय दलवीर नशे की हालत में था।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 5 March: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह संग नितिन नवीन और सम्राट चौधरी भी मौजूद

गुस्से में बेटे ने मां का गला दबाया

विवाद के दौरान आरोपी दलवीर ने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। गुस्से में आकर उसने फुलमतिया बाई का गला दबा दिया। गला दबाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों को जब मामले की जानकारी मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मरवाही पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 9-15 March 2026: मेष के पास धन आने का योग, वृष वाले तांबे के पात्र से सूर्य को दें जल, मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी बेटे दलवीर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब का आदी है और इसी वजह से अक्सर घर में विवाद करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha elections : राज्यसभा चुनाव के बाद MP मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल, कुछ मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

गांव में पसरा सन्नाटा

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि दलवीर अक्सर शराब के नशे में घर में झगड़ा करता था।

लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि बात इतनी बढ़ जाएगी कि वह अपनी ही मां की हत्या कर देगा। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: AIIMS Bhopal: डॉक्टर सुसाइड केस में मानवाधिकार आयोग सख्त, स्वास्थ्य मंत्रालय और एम्स डायरेक्टर को नोटिस, 15 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट



यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article