Advertisment

सारंगढ़ में सनसनीखेज वारदात: घरेलू विवाद में तीन लोगों की हत्या, पांच पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

CG Triple Murder: छत्तीसगढ़ के सरंगढ़ में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आ रहा है, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम पाँच लोगों पर किया था हमला तीन की मौत दो गंभीर रूप से घायल।

author-image
Shantanu Singh
breaking news

CG Triple Murder: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक पड़ोसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisment

पड़ोसी ने किया जानलेवा हमला 

मौजूदा जानकारी के मुताबिक मामला देर रात का है, जब किसी पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हुई। और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पड़ोसी ने गुस्से में आकर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हमले में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी फरार 

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। 

पुलिस कर रही जांच 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुवाती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Advertisment
CG Crime News triple murder
Advertisment
चैनल से जुड़ें