Advertisment

प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी: प्रेम संबंध से नाराज भाई ने की बहन के बॉयफ्रेंड की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार, तालाब में फेंकी लाश

(रिपोर्ट: राजेश्वर तिवारी, जांजगीर-चांपा) जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण क्षेत्र में बहन से मिलने आए युवक की नाबालिग भाई और उसके 5 साथियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 2 बालिग और 4 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

author-image
Shantanu Singh
CG CRIME NEWS

CG CRIME NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां बहन से मिलने आए युवक की नाबालिग भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर निर्मम हत्या कर दी।

Advertisment

आरोपियों ने युवक पर चाकुओं से हमला किया और मौत के बाद शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 बालिग समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 नाबालिग शामिल हैं।

बहन से मिलने पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्रा निवासी राहुल चौहान (27) का शिवरीनारायण क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था।

11 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के दौरान राहुल मेला घूमने के बहाने युवती से मिलने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि युवती का भाई इस संबंध से नाराज रहता था और दोनों के फोन पर बात करने का भी विरोध करता था।

Advertisment

लौटते समय घेरकर किया हमला

युवती से मिलने के बाद राहुल मेला घूमने चला गया। शाम करीब 6 बजे लौटते समय युवती के नाबालिग भाई और उसके 5 दोस्तों ने उसे घेर लिया। सभी के पास छोटे चाकू थे।

आरोपियों ने राहुल के पेट, चेहरे और हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तालाब में फेंका शव

हत्या के बाद आरोपी शव को ग्राम धरदेई स्थित पुरेना तालाब में फेंककर फरार हो गए। घटना के करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शरीर पर कई जगह चाकू के गहरे निशान मिले।

Advertisment

दोस्त के बयान से खुला राज

मृतक के साथ मौजूद उसका दोस्त हमले के दौरान डरकर भाग निकला था। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। उसने बताया कि 6 युवकों ने मिलकर राहुल पर हमला किया था।

नाबालिग भाई ने कबूला जुर्म

पुलिस ने संदेह के आधार पर नाबालिग भाई को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

2 बालिग जेल भेजे गए, नाबालिग बाल गृह

पुलिस ने इस मामले में कोमल कर्ष (23) और राजवीर अनंत (19) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं 4 नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

Advertisment

बदमाश प्रवृत्ति के थे आरोपी

थाना पुलिस के अनुसार, हत्या का मास्टरमाइंड नाबालिग भाई है। अन्य आरोपी भी आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं और वे अपने साथ चाकू लेकर घूमते थे।

इस निर्मम हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रेम संबंध को लेकर हुई इस वारदात ने समाज में बढ़ती हिंसक मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।.

CG Crime News
Advertisment
चैनल से जुड़ें