/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/bilaspur-heroin-trafficking-2026-02-15-12-47-22.jpg)
Bilaspur Heroin Trafficking: बिलासपुर (Bilaspur) पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कुछ दिन पहले चकरभाठा पुलिस (Chakarbhatha Police) और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त कार्रवाई में 34 ग्राम हेरोइन (Heroin) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहित हिंदूजा (Mohit Hinduja), करन दीप सिंह (Karan Deep Singh) और आर. रजिंदर कुमार (R. Rajinder Kumar) शामिल थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि करन दीप सिंह दूसरे राज्य से मादक पदार्थ लाता था और मोहित हिंदूजा तथा रजिंदर कुमार के साथ मिलकर ऊंचे दामों पर बेचता था। तीनों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की, जिसमें बड़ा नेटवर्क सामने आया।
पंजाब कनेक्शन: तरनतारन से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
विवेचना के दौरान पुलिस को सप्लाई चेन का अहम सुराग मिला। इसके आधार पर एक विशेष टीम पंजाब (Punjab) के तरनतारन (Tarn Taran) जिले पहुंची। थाना खेमकरण (Khemkaran Police Station) क्षेत्र से मुख्य सप्लायर बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे (Bala alias Balram Singh Saniyare) उम्र 63 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस गांव से आरोपी पकड़ा गया है, वह भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा (India-Pakistan Border) से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड (Transit Remand) पर बिलासपुर लाया जा रहा है और उसे एनडीपीएस कोर्ट (NDPS Court) में पेश किया जाएगा।
ड्रोन के जरिए गिरता था नशा
जांच में यह संकेत भी मिले हैं कि पाकिस्तान (Pakistan) से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में नशीले पदार्थ गिराए जाते हैं। बाद में इन्हें अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किया जाता है।
इसी नेटवर्क के जरिए हेरोइन बिलासपुर तक पहुंच रही थी। पुलिस अब इस पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
होली से पहले ‘सूखे नशे’ पर सख्ती
होली (Holi) पर्व को देखते हुए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। शराब और गांजा के साथ-साथ ‘सूखे नशे’ यानी हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग्स (Synthetic Drugs) पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
पुलिस को आशंका है कि त्योहार से पहले बड़ी खेप शहर में पहुंचाई जा सकती है, जिसे पार्टियों और आयोजनों में खपाने की कोशिश हो सकती है।
पुलिस का बयान
सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह (CSP Civil Line Nimitish Singh) ने बताया कि प्रारंभिक कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पंजाब से मुख्य सप्लायर की पहचान हुई।
उन्होंने कहा कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर अन्य राज्यों में भी दबिश दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि बाहरी राज्यों से जुड़े नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us