Advertisment

छत्तीसगढ़ में दो हादसे: जांजगीर-चांपा में 3 ट्रेलर आपस में भिड़े, ड्राइवर जिंदा जला, सूरजपुर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा और सूरजपुर में दो भीषण हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जांजगीर-चांपा में तीन ट्रेलर आपस में भिड़ गए। जिससे एक ड्राइवर जिंदा जल गया। वहीं सूरजपुर में बेकाबू पिकअप ने दो बाइक सवारों का रौंद दिया।

author-image
BP Shrivastava
CG Accident News

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा और सूरजपुर में दो भीषण हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जांजगीर-चांपा (Janjgir-Champa ) में तीन ट्रेलर आपस में भिड़ गए। जिससे एक ड्राइवर जिंदा जल गया। वहीं सूरजपुर (Surajpur) में बेकाबू पिकअप ने दो बाइक सवारों का रौंद दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल गए।

Advertisment

तीन ट्रेलरों में टक्कर, 1 ड्राइवर की जलकर मौत

जांजगीर-चांपा (Janjgir-Champa ) जिले के अकलतरा-बलौदा मेन रोड पर कोटगढ़ के पास रविवार, 8 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे तीन ट्रेलरों के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई। 
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर में देखते ही देखते आग लग गई और ड्राइवर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। इस भीषण हादसे में एक अन्य ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह बाहर निकाला गया। 

तेज रफ्तार हादसे की वजह

सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, आग पर काबू किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे की वजह तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर की आशंका जताई जा रही है। हादसे के कारण काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा।

सूरजपुर में पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा

सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतिया नाला के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

Advertisment

 गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना से नाराज लोगों ने पिकअप चालक की पिटाई कर दी, हालांकि बाद में वह भीड़ को चकमा देकर भाग गया। बताया जा रहा है कि पिकअप पहले जब्त अवैध धान लेकर लौट रहा था। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: CG Electricity Tariff Hearing: छत्तीसगढ़ में बिजली टैरिफ पर जनसुनवाई 17 से 20 फरवरी तक, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लिए जाएंगे सुझाव

राजनांदगांव में  मामा और 2 भांजों की मौत

राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र बाइक पर सवार मामा और 2 भांजों की मौत हो गई।  जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के ग्राम धनौद का रहने वाला सूरज यादव (24) अपनी बहन के घर ग्राम जराही आया हुआ था। 7 फरवरी की शाम 4 बजे के करीब भांजों के साथ ग्राम थनौद से मड़ई मेला देखने के बाद जराही जा रहे थे।

Advertisment

इस दौरान धनांश इंजीनियरिंग स्टील कंपनी के सामने ट्रक ड्राइवर ने अचानक गाड़ी मोड़ दी। जिससे पीछे चल रही बाइक बेकाबू हो गई और टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार की थी कि सूरज यादव और 2 भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, 8 फरवरी को भी बारिश नहीं

cg accident news
Advertisment
चैनल से जुड़ें