/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/bilaspur-rishwat-kand-2026-02-16-20-56-51.jpg)
Bilaspur Rishwat Kand: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से पुलिस की लापरवाही और भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। जहां 500 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए नाबालिग आरोपी को कथित रूप से 80 हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ दिया गया।
बता दें, मामले में कारवाई करते हुए SSP रजनेश सिंह ने हवलदार और आरक्षक को सस्पेंड किया है, जबकि टीआई को शो कॉज नोटिस जारी हुआ है। साथ ही बता दें की मामले का आरोपी फिलहाल फरार है।
80 हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक नाबालिग को गांजा बेचते हुए पकड़ा था। साथ ही, आरोप है कि हवलदार प्रकाश दुबे और आरक्षक सोमेश्वर ने आरोपी को कार्रवाई से बचाने के लिए पहले दोनों ने 2 लाख की मांग की थी मगर बाद में 80 हजार रुपये पर सौदे को तय किया और अपराधी को छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: नशे की लत ने छीना सहारा: बिलासपुर में सनकी बेटे की हैवानियत, बूढ़े बाप पर फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट
पिता के कहने पर कर रहा था गांजा बिक्री
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पकड़ा गया नाबालिग अपने पिता के कहने पर गांजा बेचने का काम कर रहा था। मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने के बजाय आरोपी को छोड़ दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई सूचना
नियमों के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना देना अनिवार्य होता है, लेकिन आरोपी को छोड़ने से पहले किसी सीनियर अधिकारी को जानकारी नहीं दी गई। यह विभागीय नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है।
आरोपी फरार, विभागीय जांच शुरू
घटना के बाद से गांजा बिक्री का आरोपी फरार बताया जा रहा है। मामला सामने आने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और जांच के बाद हवलदार प्रकाश दुबे और आरक्षक सोमेश्वर को निलंबित कर दिया गया।
टीआई को शो कॉज नोटिस
मामले में निगरानी और जवाबदेही को लेकर कोटा थाना प्रभारी को भी शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि उनके कार्यकाल में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मादक पदार्थों के मामलों में इस तरह की ढिलाई बरती गई तो अवैध कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
अधिकारियों का कहना है कि विभागीय जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Bhopal : बजट का अभिभाषण सरकार का आईना,सदन में मर्यादा में रहकर करें विरोध: CM यादव
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us