Advertisment

बिलासपुर की केमिकल-पेंट फैक्टरी में भीषण आग: धुएं से घिरा औद्योगिक क्षेत्र, फायर ब्रिगेड की टीमें जुटीं, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Bilaspur factory fire: बिलासपुर के तिफरा इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित केमिकल-पेंट फैक्टरी में भीषण आग लग गई। ज्वलनशील केमिकल के कारण आग तेजी से फैली। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं।

author-image
Shantanu Singh
Bilaspur factory fire

Bilaspur factory fire: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तिफरा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में स्थित एक केमिकल-पेंट फैक्टरी में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत अनव इंडस्ट्रीज में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में पेंट, टाइल्स और पुट्टी निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल का उपयोग किया जाता है, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई।

Advertisment

Screenshot 2026-02-16 162941

Screenshot 2026-02-16 162922

चार से अधिक फायर ब्रिगेड मौके पर

घटना लगभग दोपहर साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। अब तक चार से अधिक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पूरे औद्योगिक क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। 

गोदाम से उठीं आग की लपटें

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में कर्मचारी रोज की तरह काम में लगे थे। इसी दौरान गोदाम के पास अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ज्वलनशील सामग्री तक पहुंच गई और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। केमिकल पदार्थों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।

आग लगते ही कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश की। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि फैक्ट्री में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है।

Advertisment

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

आग की घटना के बाद आसपास के उद्योग संचालकों और कर्मचारियों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में आग से निपटने के पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। न तो प्रभावी फायर सेफ्टी सिस्टम मौजूद था और न ही आपात स्थिति से निपटने के उपाय। ज्वलनशील केमिकल और पेंट के बड़े भंडारण को लेकर भी सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं।

Screenshot 2026-02-16 162913

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि फैक्ट्री में बिजली से जुड़ा कार्य चल रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर नियंत्रण के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।

Screenshot 2026-02-16 162904

दो महीने पहले भी हुआ था अग्निकांड

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले इसी सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र की एक फर्नीचर फैक्ट्री में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें सुपरवाइजर और एक मजदूर की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठे थे।

Advertisment

तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में हुई इस ताजा घटना ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं और आपात तैयारी की स्थिति पर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Screenshot 2026-02-16 162927

factory fire
Advertisment
चैनल से जुड़ें