/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/kanker-rape-case-6-year-old-girl-2-accused-arrested-cg-police-hindi-news-2026-03-07-19-40-07.jpg)
Kanker Rape Case: कांकेर पुलिस ने हाटकोंगेरा गांव में 6 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी घर में महुआ चुराने के लिए घुसे थे। जब उन्होंने मासूम को सोता देखा तो नीयत बिगड़ गई। उसे उठाकर ले गए और दुष्कर्म किया। फिर अचेत हालत में खेत में छोड़कर भाग गए।
खेत में बेहोश मिली मासूम
कांकेर पुलिस ने परिजन की शिकायत पर बच्ची को ढूंढने के लिए रात में ही तलाशी अभियान चलाया। अलग-अलग टीमें बनाकर सर्चिंग की। मासूम बच्ची घर से करीब 300 मीटर दूर बेहोश हालत में मिली।
बच्ची मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कांकेर पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आरोपियों ने पूछताछ में गुनाह कबूल किया है।
महुआ चुराने घर में घुसे थे आरोपी
दोनों आरोपी महुआ चुराने के लिए घर में घुसे थे। इसके बाद जब उन्होंने 6 साल की बच्ची को सोता हुआ देखा तो नीयत खराब हो गई। वे उसे उठाकर खेत में ले गए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/kanker-police-2026-03-07-21-37-26.jpeg)
कांकेर ASP योगेश साहू ने ये कहा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/kanker-asp-2026-03-07-21-45-01.jpg)
कांकेर ASP योगेश साहू ने बताया कि कांकेर के हाटकोंगेरा गांव से शिकायत आई कि रात में उनकी नाबालिग बच्ची को साथ में सुलाया था, लेकिन 12:30 बजे करीब नींद खुलने पर बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। घर वालों ने आसपास खोजा और बच्ची के नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एक टीम घटनास्थल पर भेजी। वहीं दूसरी टीम ने FIR दर्ज की। पुलिस ने आसपास खोजबीन की तो पास में ही गांव में बच्ची सोई हुई अवस्था में मिली।
मेडिकल में पता चला कि बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। 2 संदेही अमित जैन और रोहित कुमार जैन को हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। दोनों आरोपी महुआ चुराने आए थे और बच्ची को अपने साथ उठाकर ले गए।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us