Advertisment

कांकेर में शव दफन पर विवाद: ईसाई धर्म अपनाने वाली महिला की मौत, ग्रामीण बोले-मूल धर्म में वापसी के बाद अंतिम संस्कार, पोते का इनकार, गांव में तनाव

रिपोर्टर - श्रवण कुमार बेसरा

author-image
Rahul Garhwal
Kanker conversion controversy Tarandul village funeral hindi news

Kanker Conversion Controversy: कांकेर जिले के तरन्दुल गांव में धर्मांतरण करके ईसाई धर्म अपनाने वाली महिला के शव को दफनाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। महिला की मृत्यु के बाद गांव में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है।

Advertisment

गांव वालों ने क्या कहा

ग्रामीणों का कहना है कि महिला को मूल धर्म में वापसी करनी चाहिए, इसके बाद गांव की पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार शव दफनाया जाएगा।

महिला के पोते का इनकार

महिला के पोते ने मूल धर्म में वापसी करने से इनकार कर दिया। वहीं महिला के बेटे और बेटी मूल धर्म में वापसी के लिए मान गए हैं। पोते के नहीं मानने की वजह से गांव में मतभेद और तनाव का माहौल बना हुआ है।

पोते को दी जा रही समझाइश

धर्मांतरण कराने वाली महिला का पोता ग्रामीण रीति-रिवाज को अपनाने से इनकार कर रहा है। वहीं महिला के बेटे और बेटियां मूल धर्म में वापसी को तैयार हैं। अब परिवार के लोग पोते को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: आपत्तिजनक हालत में महिला के साथ पकड़ाया टीचर, नजारा देख पति के उड़े होश, दरवाजा किया बंद, फिर..

कुछ दिन पहले ही हुआ था धर्मांतरण

महिला और उसके परिवार ने कुछ दिन पहले ही ईसाई धर्म अपनाया था। अब ग्रामीणों ने धर्मांतरण के बाद महिला के अंतिम संस्कार पर आपत्ति जताई। विवाद न बढ़े इसलिए मौके पर पुलिस भी तैनात है।

Kanker Conversion Controversy
Advertisment
चैनल से जुड़ें