/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/kanker-rape-case-6-year-old-girl-2-accused-arrested-cg-police-hindi-news-2026-03-07-19-40-07.jpg)
Kanker Rape Case: कांकेर पुलिस ने 6 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी घर में महुआ चुराने के लिए घुसे थे। जब उन्होंने मासूम को सोता देखा तो नीयत बिगड़ गई। उसे उठाकर ले गए और दुष्कर्म किया। फिर अचेत हालत में खेत में छोड़कर भाग गए।
खेत में बेहोश मिली मासूम
कांकेर पुलिस ने परिजन की शिकायत पर बच्ची को ढूंढने के लिए रात में ही तलाशी अभियान चलाया। अलग-अलग टीमें बनाकर सर्चिंग की। मासूम बच्ची घर से करीब 300 मीटर दूर बेहोश हालत में मिली।
बच्ची मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कांकेर पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आरोपियों ने पूछताछ में गुनाह कबूल किया है।
(खबर अपडेट हो रही है)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us