तरंदुल गांव में सुलझा कफन-दफन विवाद: मूल धर्म में वापसी के बाद माने गांव वाले, आदिवासी रीति-रिवाज से होगा अंतिम संस्कार

रिपोर्टर - श्रवण कुमार बेसरा

Kanker Conversion Controversy update

Kanker Conversion Controversy update: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र के तरंदुल गांव में मृत महिला के कफन दफन को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है।

बता दें, कई दिनों से गांव में इस मुद्दे को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी,लेकिन अब परिजनों की सहमति के बाद आदिवासी परंपरा और रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया गया है।

Screenshot 2026-03-08 113438

क्या है अपडेट 

जानकारी के मुताबिक मृत महिला का परिवार पहले धर्मांतरित हो चुका था, जिसके कारण अंतिम संस्कार को लेकर गांव में विवाद की स्थिति बन गई थी। हालांकि अब परिजनों ने आदिवासी संस्कृति के अनुसार कफन दफन करने पर सहमति जता दी है।

बताया जा रहा है कि परिवार ने पुनः अपने मूल धर्म में वापसी कर ली है। इसके बाद अब मृत महिला का अंतिम संस्कार आदिवासी परंपरा और रीति रिवाज के अनुसार किया जाएगा, जिससे गांव में बना तनाव भी खत्म हो गया है।

यह भी पढ़ें: गाना गाकर हेलमेट लगाने के लिए जागरूक कर रही छत्तीसगढ़ पुलिस, गरियाबंद DSP गोपाल वैश्य का Video Vira

गांव वालों ने क्या कहा

ग्रामीणों का कहना है कि महिला को मूल धर्म में वापसी करनी चाहिए, इसके बाद गांव की पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार शव दफनाया जाएगा।

Screenshot 2026-03-08 113431

यह भी पढ़ें: धूल पंचमी पर पंतोरा में अनोखी परंपरा: कुंवारी कन्याएं खेलती हैं लट्ठमार होली, छड़ी खाने को माना जाता है शुभ

महिला के पोते का इनकार

महिला के पोते ने मूल धर्म में वापसी करने से इनकार कर दिया। वहीं महिला के बेटे और बेटी मूल धर्म में वापसी के लिए मान गए हैं। पोते के नहीं मानने की वजह से गांव में मतभेद और तनाव का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 8 March: ट्रंप की बीजिंग यात्रा से पहले चीन का बयान-‘ईरान में रिजीम चेंज की कोशिशें बर्दाश्त नहीं, यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू

पोते को दी जा रही समझाइश

धर्मांतरण कराने वाली महिला का पोता ग्रामीण रीति-रिवाज को अपनाने से इनकार कर रहा है। वहीं महिला के बेटे और बेटियां मूल धर्म में वापसी को तैयार हैं। अब परिवार के लोग पोते को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: आपत्तिजनक हालत में महिला के साथ पकड़ाया टीचर, नजारा देख पति के उड़े होश, दरवाजा किया बंद, फिर..

कुछ दिन पहले ही हुआ था धर्मांतरण

महिला और उसके परिवार ने कुछ दिन पहले ही ईसाई धर्म अपनाया था। अब ग्रामीणों ने धर्मांतरण के बाद महिला के अंतिम संस्कार पर आपत्ति जताई। विवाद न बढ़े इसलिए मौके पर पुलिस भी तैनात है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article