छत्तीसगढ़ में 63 नक्सलियों का सरेंडर: दंतेवाड़ा में 1 करोड़ से ज्यादा के इनामी नक्सलियों हथियार डाले, इनमें 18 महिलाएं

(रिपोर्ट-अनीश परमार) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिलने वाली है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार, 9 जनवरी को 63 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें एक करोड़ रुपए से अधिक के इनामी नक्सली भी शामिल बताए जा रहे हैं।

एडिट
CG Naxali Surrender Update (3)

CG Naxali Surrender Update: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिलने वाली है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार, 9 जनवरी को 63 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें 18 महिला नक्सली शामिल हैं। इन सभी पर करोड़ रुपए से अधिक का इनाम था। सभी नक्सलिया नें दंतेवाड़ा एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों का यह सरेंडर दंतेवाड़ा और पूरे बस्तर संभाग के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इन नक्सलियों पर 1 करोड़ से ज्यादा का इनाम

इन सभी नक्सलियों में पर 1 करोड़ 19 लाख रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है। इनमें नक्सली दंपति 8-8 लाख रुपए के इनामी हैं। ये सभी नक्सली कई साल से नक्सल संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में 7 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। जबकि, 7 नक्सलियों पर 5 लाख, 8 पर 2 लाख, 11 नक्सलियों पर 1 लाख और 3 नक्सलियों पर 50 हजार रुपए का इनाम था।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: खैरागढ़ के उपार्जन केंद्र में तीसरे दिन भी खरीदी ठप: टोकन कटवाकर पहुंचे किसानों को लौटना पड़ा, प्रशासनिक दावों पर उठे गंभीर सवाल

पुनर्वास नीति के तहत मुख्य धारा में लौटे

सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में कालाहांडी एरिया कमेटी सचिव, पश्चिव बस्तर डिवीजन DVCM, ACM जैसे बड़े कैडर्स के नक्सली शामिल हैं। ये सभी नक्सली पिछले कई साल से माओवाद संगठन के साथ जुड़े हुए थे। इन्होंने अब हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है।

दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत इन सभी नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा और मुख्य धारा में लौट आए हैं। नक्सल संगठन में पिछले कई वर्ष तक ये सक्रिय रहे हैं। एंबुश लगाना, रेकी करना, जवानों पर हमला जैसी कई वारदातों में ये शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  रायपुर में नाम को लेकर विवाद: श्वान के नाम के विकल्प में ‘राम’ लिखने पर भड़के हिंदू संगठन, DEO का पुतला फूंका

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article