/bansal-news/media/media_files/2025/12/04/naxal-720p-2025-12-04-11-48-05.jpg)
Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आमना-सामना हुआ है। जिले के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में चल रही इस मुठभेड़ को नक्सल विरोधी अभियान की एक अहम कड़ी माना जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर सामने आई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद किए जाने की बात कही गई है।
पेद्दागेलूर के जंगलों में लगातार फायरिंग
सूत्रों के मुताबिक, पेद्दागेलूर के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच काफी देर तक फायरिंग होती रही। इलाके की भौगोलिक स्थिति कठिन होने के बावजूद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाले रखा। जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई।
डीआरजी और कोबरा बटालियन की संयुक्त कार्रवाई
इस अभियान में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान शामिल हैं। दोनों बलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर नक्सलियों को चारों ओर से दबाव में लिया। मुठभेड़ स्थल से एक ऑटोमेटिक AK-47 राइफल और एक शव बरामद किया गया है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि मारे गए नक्सली का संगठन में अहम रोल रहा होगा।
इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके को घेरकर खंगाला जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई अन्य नक्सली मौजूद तो नहीं है। सुरक्षा कारणों से अतिरिक्त बल भी मौके पर तैनात किया गया है। सुरक्षाबल किसी भी तरह की अंतिम जानकारी सर्च ऑपरेशन समाप्त होने के बाद ही साझा करेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us