बस्तर के हाट बाजारों में 500 का नकली नोट: सामान्य लेन-देन में समझ नहीं आ रहा नकली नोट, बैंक मशीन कर रही रिजेक्ट, पुलिस बोली-जांच कर रहे

बस्तर के बाजारों में 500 रुपए के नकली नोट पहुंचने से आम लोग घबराए हुए हैं। एक मामले में व्यापारी को 500 का नकली नोट समझ नहीं आया, लेकिन जब बैंक में रुपए जमा करने पहुंचा तो बैंक की मशीन ने उसे रिजेक्ट कर दिया।

Bastar Fake 500 Note

Bastar Fake 500 Note: बस्तर के बाजारों में 500 रुपए के नकली नोट पहुंचने से आम लोग घबराए हुए हैं। एक मामले में व्यापारी को 500 का नकली नोट समझ नहीं आया, लेकिन जब बैंक में रुपए जमा करने पहुंचा तो बैंक की मशीन ने उसे रिजेक्ट कर दिया। शुरुआती जांच में नोट संदिग्ध पाया गया है। इस मामले से व्यापारी और आम लोग असमंजस की स्थिति में हैं कि नकली नोट को कैसे पहचानें करें?

क्या है मामला ?

ताजा मामला दंतेवाड़ा से सामने आया है। व्यापारी के अनुसार पता  नहीं उनके पास कहां से 500 का नकली नोट अन्य नोटों के साथ आ गया। इसका खुलासा तक हुआ वे बैंक की मशीन द्वार अकाउंट में नोट जमा करने पहुंचे थे। उनके मुताबिक मशीन ने नकली नोट को छोड़ सारे नोट तो जमा कर लिए, मगर एक नोट को रिजेक्ट कर दिया। बाद में जानकारों को दिखाने पर पता चला की यह नोट नकली हो सकता है। बैंक अधिकारियों से शिकायत करने पर उन्होंने यह नोट अलग रखकर जांच शुरू कर दी है। मामले की शिकायत पुलिस में भी की गई है। अब आशंका जताई जा रही है कि बस्तर के हाट बाजारों में बड़ी संख्या में 500 रुपए के नकली नोट खपाए जा रहे हैं।

इस खबर के मार्केट में फैलने के बाद व्यापारियों और आम लोगों में चिंता देखी जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने सावधानी बरतने की लोगों से अपील की है। साथ कहा कि नोट संदिग्ध लगने पर उसकी शिकायत तत्काल पुलिस को करें।

Bastar Fake 500 Note

पुलिस बोली- जांच कर रहे

ASP आरके बर्मन का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकली नोट कहां से आ रहे हैं।

कैसे करें 500 रुपए के असली-नकली नोट की पहचान?

  • वॉटरमार्क:  नोट को रोशनी में देखने पर महात्मा गांधी की तस्वीर और ‘500’ अंक स्पष्ट दिखाई देते हैं। नकली नोट में यह फीचर धुंधला, हल्का या गायब हो सकता है।

  •  सिक्योरिटी थ्रेड: नोट के बीच में हरी-नीली रंग बदलने वाली सुरक्षा पट्टी होती है। नोट को तिरछा करने पर इसका रंग बदलता है और ‘RBI’ तथा ‘500’ लिखा दिखाई देता है। नकली नोट में यह अक्सर सिर्फ प्रिंटेड लाइन होती है।

  •  उभरी हुई छपाई (इंटैग्लियो प्रिंटिंग): ‘RBI’, अशोक स्तंभ, गांधी जी की तस्वीर और कुछ अन्य हिस्सों पर उभरी हुई छपाई होती है। उंगलियों से छूने पर असली नोट में खुरदुरापन महसूस होता है।

  •  माइक्रो लेटरिंग: गांधी जी की तस्वीर के पास बहुत छोटे अक्षरों में ‘RBI’ और ‘500’ लिखा होता है। नकली नोट में ये अक्षर साफ या स्पष्ट नहीं होते हैं।

  •  सीरियल नंबर: नोट के नंबर पैनल में अंक बाएं से दाएं बढ़ते आकार में छपे होते हैं। सभी अंक एक जैसे साइज के दिखें तो सतर्क हो रहें।

नकली नोट मिले तो क्या करें ?

एक्सपर्ट का कहना हैं कि नकली नोट को आगे चलाने की कोशिश न करें। तुरंत नजदीकी बैंक शाखा या थाने में सूचना दें। नोट किससे और कब मिला, इसकी जानकारी सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के नियमित कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: मिलेगा 1.25 करोड़ तक का बीमा कवर, सैलरी अकाउंट देगा करोड़ों की सुरक्षा, ये फायदा भी मिलेगा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article