Advertisment

Chhattisgarh Weather Update: फिर से एक्टिव होगा मानसून, अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगी बारिश

प्रदेश में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि आने वाले दो दिनों के भीतर मानसून प्रदेश में एक्टिव होगा।

author-image
Agnesh Parashar
Chhattisgarh Weather Update: फिर से एक्टिव होगा मानसून, अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगी बारिश

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि आने वाले दो दिनों के भीतर मानसून प्रदेश में एक्टिव होगा। अगले महीने अक्टूबर में भी बारिश के आसार बनते नजर आ रहे हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना जताई गई है।

Advertisment

माना जा रहा था कि सितंबर माह के अंत तक मानसून चला जाएगा लेकिन अब एक बार फिर से इसके एक्टिव होने के आसार नजर आ रहे हैं। जिससे प्रदेश एक बार फिर से तर-बतर होगा।

अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहेगा

इसी बीच गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, जबकि एक स्थान पर भारी वर्षा दर्ज की गई। साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में, जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया।

राजधानी में होगी रिमझिम बारिश

इसके साथ आज भी राजधानी में रिमझिम बारिश की संभावना है। वहीं शाम और रात के समय बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर के अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Advertisment

प्रदेश में बारिश की स्थिति

बीते गुरूवार को राजधानी में कभी धूप कही छाया बनी रही दिनभर बादलों बनते बिगड़ते नजर आए। बात करे प्रदेश में बारिश की स्थिति की तो मस्तूरी में सर्वाधिक आठ सेमी वर्षा हुई। वहीं जशपुर में 4 सेंमी, चांपा और बिल्हा में 3 सेंमी बारिश दर्ज की गई है। साथ ही अकलतरा, बस्तानार, जैजैपुर, जांजगीर में 2 सेंमी, पामगढ़, महासमुंद, मुंगेली, बसना, बैकुंठपुर, नारायणपुर, कुरुद में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

यह सिस्टम कराएगा बारिश

जिसके 48 घंटे के भीतर उत्तर ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल की तटों की ओर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं। जिसका प्रभाव प्रदेश में भी व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है।

प्रदेशभर में एक बार फिर से बारिश होने के आसार इसलिए भी बन रहे हैं क्योंकि चक्रवाती संचरण म्यांमार और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई छाया हुआ है।

Advertisment

इसी सिस्टम के चलते अगले 24 घटों में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होगा। जिससे बारिश के आसार बनेगें। साथ ही अगले 48 घटों में ओडिशा और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तट पर मानसून आगे की ओर बढ़ेगा। इससे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: IMD ने इन जगहों पर जारी किया बारिश का येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Pitru Paksha 2023: आज से शुरू हो रहे हैं पितृपक्ष, आठ अक्टूबर की श्राद्ध जाएगी खाली, तो इस दिन कर पाएंगे श्राद्ध

Advertisment

Janna Jaruri Hai: आखिर क्यों टूथब्रश के लिए सुरक्षित नहीं हैं बाथरूम, जानिए इसकी वजह

भैंस की अनूठी नस्ल, जो एक दिन में देती है इतना दूध, आप भी जान कर हो जाएंगे हैरान!

Viral News: कभी 5 रुपए में करता था गुजरा, आज यही नाई ROLLS-ROYCE जैसी कारों में चलता है

रायपुर न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, छत्तीसगढ़ वेदर अपडेट, छत्तीसगढ़ मानसून, मौसम समाचार छत्तीसगढ़, Raipur News, Chhattisgarh News, Chhattisgarh Weather Update, Chhattisgarh Monsoon, Weather News Chhattisgarh,

raipur news chhattisgarh news छत्तीसगढ़ न्यूज रायपुर न्यूज़ chhattisgarh weather update weather news chhattisgarh छत्तीसगढ़ वेदर अपडेट chhattisgarh monsoon छत्तीसगढ़ मानसून मौसम समाचार छत्तीसगढ़
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें