Advertisment

Chhattisgarh Weather Update: जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा ठंड, अगले 2 दिन में लुढ़केगा पारा

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में है। पूरे संभाग में शीतलहर चल रही है।

author-image
Shashank Kumar
Chhattisgarh Weather Update

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में है। पूरे संभाग में शीतलहर चल रही है। प्रदेश में अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंडी और बढे़गी। अंबिकापुर, सरगुजा, बलरामपुर समेत राज्य के कई जिलों में सुबह- शाम और रात के वक्त ठिठुरन है।

Advertisment

हालांकि अभी दो दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। यहां अधिकतम तापमान 25.65 और न्यूनतम तापमान 11.22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आर्द्रता 31% दर्ज की गई है।

आसमान साफ रहने की संभावना

छत्तीसगढ़ में मौसम की स्थिति में सुधार हो रहा है, और मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आसमान साफ रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में रात का न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड में कमी आई है, और पारा सामान्य से ज्यादा हो गया है।

cg Weather

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Weather Update) में कल का न्यूनतम तापमान 12.05 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27.22 सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह आर्द्रता 31% दर्ज की गई। सूर्योदय 06:41:37 बजे हुआ है और सूर्यास्त 17:35:14 बजे होगा।

Advertisment

राजधानी रायपुर में बढ़ा तापमान

मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार-गुरुवार तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। इससे ठंड में और कमी आएगी। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है।

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इससे दो दिनों बाद रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। फिलहाल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम ड्राइ रहने की संभावना है।

दुर्ग में रात का तापमान सामान्य से कम

प्रदेश (Chhattisgarh Weather Update) के ज्यादातर जिलों में रात का तापमान सामान्य से अधिक है लेकिन दुर्ग में न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं दिन का तापमान 30.02 डिग्री रहा जो औसत से 3 डिग्री अधिक था।

Advertisment

ये भी पढ़ें: CG के खुफिया ADG अमित कुमार का सम्मान: अमित शाह ने राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया सम्मानित, इन 6 जिलों के रह चुके हैं SP

किस शहर में कैसा तापमान?

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रायपुर29 डिग्री15.3 डिग्री
बिलासपुर27.4 डिग्री14.5 डिग्री
अंबिकापुर22.9 डिग्री9.4 डिग्री
जगदलपुर28.4 डिग्री12.4 डिग्री
दुर्ग30.2 डिग्री11.9 डिग्री
GPM23.3 डिग्री9.6 डिग्री

ये भी पढ़ें: CG News: जब शहीद पिता को अंतिम विदाई देने पहुंचा दो माह का मासूम, छलक उठे हर आंख से आंसू

Advertisment
chhattisgarh weather update Chhattisgarh temperature cg chhattisgarh news CG Cold Wave
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें