Advertisment

छत्‍तीसगढ़ का मौसम: छत्‍तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, दो से तीन डिग्री गिरेगा पारा, दिन में तेज गर्मी का भी असर

CG Rainfall Alert: छत्तीसगढ़ प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव के आसार हैं। दिन के समय गर्मी तेज होने की संभावना है, वहीं रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई शहरों में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Rainfall Alert

CG Rainfall Alert

हाइलाइट्स 

प्रदेश के कुछ शहरों में गिरेगा तापमान 

मध्‍य छत्‍तीसगढ़ में बारिश के आसार 

कुछ इलाकों में रहेंगे हल्‍के घने बादल

CG Rainfall Alert: छत्तीसगढ़ प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव के आसार हैं। दिन के समय गर्मी तेज होने की संभावना है, वहीं रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई शहरों में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। साथ ही, कुछ जगहों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश (CG Rainfall Alert) की चेतावनी भी जारी की गई है।

Advertisment

शनिवार को ड्राई मौसम के चलते रायपुर और बिलासपुर (CG Rainfall Alert) जिले प्रदेश के सबसे गर्म इलाके रहे। रायपुर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक था। दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक था।

दो दिन तापमान में आएगी गिरावट

CG Raipur Bulletin

मौसम वैज्ञानिक रायपुर (CG Rainfall Alert) के अनुसार, अगले 2 दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। वहीं, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद है। मार्च के शुरुआती दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ (CG Rainfall Alert) के असर से एक सिस्टम बन रहा है। इसके कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा और कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है।

Advertisment

रायपुर में मौसम साफ, तापमान में मामूली बढ़ोतरी

रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था।

ये खबर भी पढ़ें: आज का इतिहास : नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता संपन्न हुआ था।

प्रदेशभर में मौसम शुष्क

प्रदेशभर में मौसम शुष्क (CG Rainfall Alert) बना रहेगा। कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन कुछ इलाकों को छोड़कर बारिश होने की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर जारी रहेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर बना रहेगा, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के बाद गिरावट संभव है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक: आज बजट को लेकर सीएम विष्‍णुदेव साय मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

chhattisgarh news hindi news CG news Bansal News CG weather update cg weather today cg weather update news CG daily weather forecast cg weather forecast news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें