Advertisment

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम: मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी, बुधवार को इन जिलों में होगी बारिश

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी, बुधवार को इन जिलों में होगी बारिश

author-image
Harsh Verma
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम: मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी, बुधवार को इन जिलों में होगी बारिश

मध्यप्रदेश के मौसम का हाल।

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, इसके बाद 2 से 3 डिग्री गिरावट हो सकती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बर्ड फ्लू का खतरा: पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर रोक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

क्यों बदलेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक टर्फ दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक गुजर रहा है। इसके साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

रायपुर में सबसे अधिक गर्मी

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार को दिन का तापमान 40.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था। रात का तापमान 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 1.4 डिग्री ज्यादा था।

Advertisment

बिलासपुर और जगदलपुर का तापमान

बिलासपुर में भी गर्मी तेज हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री रहा। रात का तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दिन का तापमान 36 डिग्री, जबकि न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज हुआ। जगदलपुर में भी गर्मी बढ़ रही है सोमवार को अधिकतम 38.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान 24.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था।

अंबिकापुर में सबसे ठंडी रात

सरगुजा संभाग में तापमान स्थिर बना हुआ है। अंबिकापुर में दिन का तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 14 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था। यह सामान्य से 4.6 डिग्री कम था।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट होगी। गर्मी के असर में कमी आने की संभावना है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: जशपुर में महिला सरपंच की गला रेतकर हत्या: हमलावरों ने नहाते समय किया हमला, ग्रामीणों में आक्रोश

Advertisment
चैनल से जुड़ें