Advertisment

CG Monsoon Update 2024: बस इतने घंटे में दस्‍तक देगा मानसून! छत्‍तीसगढ़ के इस इलाके से शुरू होगी झमाझम बारिश

CG Monsoon Update 2024: बस इतने घंटे में दस्‍तक देगा मानसून! छत्‍तीसगढ़ के इस इलाके से शुरू होगी झमाझम बारिश

author-image
Sanjeet Kumar
CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए करना पड़ेगा इंतजार, प्रदेश के कुछ स्थानों में आज बारिश के आसार

   हाइलाइट्स

  • बस्‍तर से छत्‍तीसगढ़ में मानसून की एंट्री
  • 24 घंटे में प्रदेश में प्रवेश करेगा मानसून
  • दो से तीन दिन में पूरे छत्‍तीसगढ़ में एंट्री
Advertisment

CG Monsoon Update 2024: छत्‍तीसगढ़ में हर दिन मौसम बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ प्री-मानसून की बारिश भी हो रही है, लेकिन छत्‍तीसगढ़ की जनता झमाझम बारिश का इंतजार कर रही है।

मौसम विभाग ने छत्‍तीसगढ़ में मानसून (CG Monsoon Update 2024) की दस्‍तक को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया है। छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर संभाग और दक्षिणी इलाके से मानसून की एंट्री बस 24 घंटे में हो जाएगी।

Advertisment


मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में मानसून तीन दिनों में फैल जाएगा। प्रदेश के सभी इलाकों में अगले तीन दिन बार मानसून (Chhattisgarh Monsoon) की बारिश शुरू हो जाएगी।

हर इलाके में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

   गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर लोगों को राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ (CG Monsoon Update 2024) के कई जिलों में आंधी और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisment

छत्तीसगढ़ में अगले चार-पांच दिन तक तेज आंधी चलने के आसार हैं। इसके साथ ही, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. गायत्री वाणी ने बताया कि आने वाले 2 से 3 दिन में छत्तीसगढ़ के बस्तर में मानसून दस्तक दे सकता है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पार करके छत्तीसगढ़ (CG Weather Today) और उड़ीसा तक मानसून पहुंचेगा।

Advertisment

   बस्‍तर सीमा में मानूसन की एंट्री


मौसम विभाग के अनुसार आज (CG Weather Today) यानी 7 जून को बस्‍तर संभाग की सीमा में मानसून (CG Monsoon Update 2024) की एंट्री हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को मानसून कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्‍सों में सक्रिय हो गया है।

Advertisment

शुक्रवार यानी आज मानसून (Chhattisgarh Monsoon) इन राज्यों के बचे हुए क्षेत्रों के साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है।

इसके अलगते दो से तीन दिन में रायपुर और 11-12 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है।

   मानसून की यह है तय तारीख

मौसम विभाग के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में मानसून (CG Monsoon Update 2024) पहुंचने की तय तारीख 10 जून निर्धारित है। जबकि इस साल मानसून अपने तय समय से पहले पहुंचने की संभावना है।

Advertisment

आज रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

   इन जिलों में आज बारिश

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि आज यानी 7 जून को रायपुर (Monsoon in Chhattisgarh 2024) में दोपहर के बाद और रात में तेज हवा के साथ आंधी और हल्‍की बारिश (Monsoon in Chhattisgarh 2024) की संभावना है।

इससे क्षेत्र में ठंडक होगी। शनिवार को दिन का पारा थोड़ा गिर सकता है।

इसके अलावा आज पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में मध्‍यम और हल्‍की बारिश की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें: अगली बार आइएगा तो ऊ सब हार जाएगा, Nitish के बोल सुन Modi के साथ ठहाकों से गूंजा संसद का सेंट्रल हॉल

   40 के पार पारा, बूंदाबांदी से उमस

बिलासपुर संभाग में अभी तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। एक बार फिर तापमान 42 डिग्री के पार है। वहीं बीते दिन कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बादल से उमस का असर रहा।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें