Advertisment

छत्‍तीसगढ़ का मौसम: छत्‍तीसगढ़ में अभी से पड़ने लगी गर्मी, बिलासपुर सबसे गर्म; 36 डिग्री रहा दिन का पारा

CG IMD Weather: छत्‍तीसगढ़ में अभी से पड़ने लगी गर्मी, बिलासपुर सबसे गर्म; 36 डिग्री रहा दिन का पारा, रात में भी ठंड का अहसास कम हो गया है। वहीं फरवरी गर्म रहने की संभावना भी जताई जा रही है।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Weather Update

CG Weather Update

CG IMD Weather: छत्‍तीसगढ़ में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में अब गर्मी जैसा अहसास होने लगा है। बिलासपुर की बात करें तो यहां दिन का पारा 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे दिन में तेज गर्मी लगने लगी है। वहीं रात में भी ठंड (CG IMD Weather) का अहसास कम हो गया है। वहीं फरवरी गर्म रहने की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन दिन डिग्री पारा बढ़ने की संभावना है।

Advertisment

आईएमडी रायपुर (CG IMD Weather) ने जानकारी दी कि प्रदेश में दिन और रात का पारा सामान्‍य से अधिक रहा। सबसे कम तापमान बलरामपुर में 10.5 डिग्री रिकॉर्ड रहा। वहीं मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले दो दिनों के बाद दिन और रात के तापमान में हल्‍की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राजधानी के आसपास बढ़ेगा पारा

Raipur Bulletin

प्रदेश की राजधानी में आसपास भी तापमान (CG IMD Weather) में बढ़ोतरी के आसार हैं। शनिवार को रायपुर में दिन का पारा 35 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा 19.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले समय में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

बिलासपुर में ठंड खत्‍म

CG Raipur Bulletin

इस समय प्रदेश में बिलासपुर में सबसे ज्‍यादा तापमन (CG IMD Weather) दर्ज किया जा रहा है। यहां दिन का पारा 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्‍य से करीब 7 डिग्री ज्‍यादा रहा। इससे दिन के समय में गर्मी का अहसास रहा। वहीं रात का परा यहां भी 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला: EOW ने मनोज और रोशन के खिलाफ 500 पन्नों की चार्जशीट की दाखिल, कमीशनखोरी का आरोप

सरगुजा में भी कम हुई ठंड

CG Raipur Bulletin

इधर प्रदेश में सबसे ठंडा रहने वाला संभाग सरगुजा (CG IMD Weather) में भी अब ठंड से राहत है। ठंडी से राहत के चलते अब दिन के समय में यहां भी गर्मी का अहसास हो रहा है। सरगुजा संभाग के जिले अंबिकापुर में शनिवार को दिन का पारा 30.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का पारा 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोरिया में अधिकतम पारा 30 डिग्री, रात का तापमान 13.5 डिग्री, रहा। सूरजपुर में दिन का पारा 29.3 डिग्री, बलरामपुर 31.3 डिग्री, दिन का पारा रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दिन का पारा 31 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: 2 Feb 2025 Rashifal” रविवार का दिन किसके लिए होगा खास, किसे मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Advertisment
hindi news chhattisgarh news cg weather update news CG weather update cg weather today cg weather forecast news CG news CG IMD Weather CG daily weather forecast Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें