Advertisment

प्रदेश में दो तरह का मौसम: मध्‍य छत्‍तीसगढ़ में गर्मी का असर, सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड

CG Weather Forecast: प्रदेश में दो तरह का मौसम, मध्‍य छत्‍तीसगढ़ में गर्मी का असर, सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड, प्रदेश में औसतन दिन का पारा करीब 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आगे यह और बढ़ सकता है।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Weather Update

CG Weather Update

CG Weather Forecast: छत्‍तीसगढ़ में एक बाद फिर से मौसम बदल रहा है। इतना ही नहीं प्रदेश में तो तरह का मौसम है। जहां मध्‍य छत्‍तीसगढ़ में दिन के समय में गर्मी का अहसास हो रहा है तो वहीं उत्‍तर छत्‍तीसगढ़ (CG Weather Forecast) में सरगुजा संभाग के जिले हैं, जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुछ इलाके में शीतलहर जैसे हालात हैं।

Advertisment

आईएमडी रायपुर के अनुसार मौसम अभी ड्राई रहेगा। इससे दिन में धूप चुभ रही है। इससे प्रदेश के अधिकतर जिलों में ठंड का असर कम हो गया है। वहीं आने वाले चार दिनों में फिर से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। जहां रात का पारा करीब चार डिग्री तक बढ़ सकता है। प्रदेश में औसतन दिन का पारा करीब 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आगे यह और बढ़ सकता है।

ठंड से एक ग्रामीण की मौत

CG Weather Bulletin

सरगुजा संभाग के जिलों में अभी भी शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। कड़ाके की ठंड से सरगुजा (CG Weather Forecast) के रवापुर गांव में एक ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण की ठंड के कारण मौत हुई है। वह नशे में था और घर के बाहर ही रोड पर सो गया था। सुबह वह नहीं उठा। मंगलवार को बलरामपुर (CG Weather Forecast) में रात का पारा 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, इलाके में ओस की बूंदें जम गई थी। इसके अलावा अंबिकापुर में रात का पारा 6.4 डिग्री, कोरिया न्‍यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, पेंड्रा 8.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: आज का इतिहास: 29 जनवरी 2006 में इरफ़ान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने थ

Advertisment

रायपुर में गर्मी का अहसास, 30 डिग्री पारा

CG Raipur Bulletin

रायपुर की बात करें तो यहां दिन का पारा 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात का पारा 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड (CG Weather Forecast) किया गया। रात के समय में ठंड का असर कम हो गया है। वहीं आसपास के इलाकों में जरूर हल्‍की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि अगले दो से तीन दिनों में करीब चार डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। आज बुधवार 29 जनवरी को दिन का पारा 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं रात का पारा भी करीब 18 डिग्री रह सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में कार में ब्‍लास्‍ट: रोड पर खड़ी कार को बम से उड़ाया; विस्‍फोट की घटना सीसीटीवी में कैद, धमाके से दहला इलाका

hindi news chhattisgarh news cg weather update news CG weather update cg weather today cg weather forecast news CG news CG daily weather forecast Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें