Advertisment

CG Weather Alert: 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना, 5 दिनों में 157% ज्यादा बरसा पानी

CG Weather Alert: 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना, 5 दिन में 157% ज्यादा बरसा पानी छत्तीसगढ़ में दो दिन तक बारिश और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अक्टूबर में 157% ज्यादा बारिश हुई।

author-image
BP Shrivastava
CG Weather Update Rain Alert

CG Weather Update Rain Alert

हाइलाइट्स

  • 7 अक्टूबर को 11 जिलों में यलो अलर्ट
  • अक्टूबर में अब तक 157% ज्यादा बारिश
  • मानसून 15 अक्टूबर के बाद विदा होगा
Advertisment

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अभी मानसून की बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं मंगलवार, 7 अक्टूबर को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने के संकेत भी दिए हैं। इसके बाद 9 अक्टूबर से उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून के तेवर ढीले पड़ने की संभावना है।

इन जिलों यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार, 7 अक्टूबर को बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली गिरने, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी भी जारी की है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

अक्टूबर में अब तक 157% ज्यादा बारिश 

इस बार अक्टूबर में अब तक सामान्य से 157% अधिक बारिश हुई है। आमतौर पर 5 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 21.1 मिमी बारिश होती है और मानसून लौट चुका होता है, लेकिन इस बार अब तक 54 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून की वापसी में लगभग 10 दिन की देरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश नारायणपुर और फरसगांव में 60 मिमी दर्ज की गई।

राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

15 अक्टूबर के बाद मानसून विदा होगा

मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर तक की बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को 'पोस्ट मानसून' यानी मानसून के बाद की बारिश कहा जाता है। फिलहाल, देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आस-पास सरगुजा की दिशा से मानसून के विदा लेने की शुरू होती है, लेकिन इस बार इसकी विदाई में देरी हो सकती है।

Advertisment

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार प्रदेश में मानसून लगभग 15 अक्टूबर के बाद मान मानसून विदा होगा यानी सामान्य से करीब 10 दिन की देरी से।

ये भी पढ़ें:  CG State Bar Council: चुनाव की मतगणना 13 से, मतपेटियां स्ट्रांग रूम में सुरक्षित, 24 अक्टूबर तक चलेगी वोटों की गिनती

CG Cabinet Meeting:10 अक्टूबर को साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी की तारीख समेत कई मुद्दों पर हो सकता है फैसला

Advertisment

CG Cabinet Meeting

CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित होगी। साय कैबिनेट की इस बैठक में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू करने पर फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा NHM कर्मचारियों और राज्योत्सव की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है। इससे पहले पिछली बैठक 30 सितंबर को हुई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Yellow alert CG thunderstorm warning India rain forecast Chhattisgarh Raigarh weather update monsoon withdrawal monsoon delay 2025 IMD Alert Chhattisgarh chhattisgarh weather alert Chhattisgarh rainfall data Bastar Rain News
Advertisment
चैनल से जुड़ें