Advertisment

छत्तीसगढ़ में व्यापमं ने परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी: इस साल 32 से अधिक एग्जाम होंगे आयोजित, जानें सभी परीक्षा की डेट

Chhattisgarh Vyapam Exam 2025 Dates: छत्तीसगढ़ में व्यापमं ने परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी: इस साल 32 से अधिक एग्जाम होंगे आयोजित, जानें सभी परीक्षा की डेट

author-image
Harsh Verma
Chhattisgarh Vyapam Exam 2025 Dates

Chhattisgarh Vyapam Exam 2025 Dates: व्यापमं ने छत्तीसगढ़ में 2025 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इसमें उन सभी परीक्षाओं की तारीखें दी गई हैं, जो इस साल दिसंबर तक आयोजित होंगी। व्यापमं इस साल 32 से अधिक भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा।

Advertisment

इस कैलेंडर में विभिन्न विभागों की परीक्षाओं की संभावित तिथियों का उल्लेख किया गया है। इनमें उप अभियंता, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, एडीईओ के साथ-साथ पुलिस कॉन्स्टेबल, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय जैसे कई पदों की परीक्षाएं शामिल हैं। ये परीक्षाएं 9 मार्च 2025 से शुरू होकर 21 दिसंबर 2025 तक आयोजित होंगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कई IPS अफसरों का प्रमोशन: 5 अधिकारी प्रमोट होकर बने IG, 7 आईपीएस को DIG के लिए मिली पदोन्नति

CG Vyapam: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2023 का विज्ञापन जारी, 12 हजार 489 पदों पर 6 मई से आवेदन शुरू - CG Vyapam Chhattisgarh teacher recruitment 2023 notification released application form open from ...

इन तारीखों में होगी परीक्षाएं
  1. कृषि विभाग प्रयोगशाला सहायक - 9 मार्च 2025
  2. सहायक सांख्यिकी अधिकारी - 13 अप्रैल 2025
  3. मत्स्य निरीक्षक - 23 मार्च 2025
  4. उप अभियंता, तकनीकी शिक्षा विभाग में पीपीटी और प्री.एमसीए - 1 मई 2025
  5. पीईटी और पीपीएचटी परीक्षाएं - 8 मई 2025
  6. पीएटी-प्रीव्हीपीटी - 15 मई 2025
  7. प्री-बीएड और प्री-डीएलएड - 22 मई 2025
  8. बीएससी नर्सिंग - 29 मई 2025
  9. एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग - 5 जून 2025
  10. सहायक विकास विस्तार अधिकारी - 15 जून 2025
  11. नगर सैनिक - 22 जून 2025
  12. लोक निर्माण विभाग में उप अभियंता (सिविल) - 13 जुलाई 2025
  13. जल संसाधन विभाग में उप अभियंता (सिविल) - 20 जुलाई 2025
  14. आबकारी आरक्षक - 27 जुलाई 2025
  15. उच्च शिक्षा संचालनालय में प्रयोगशाला परिचारक - 3 अगस्त 2025
  16. मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग के विभिन्न पदों की परीक्षा - 31 अगस्त 2025
  17. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में कनिष्ठ प्रबंधक - 7 सितंबर 2025
  18. गृह पुलिस विभाग में आरक्षक - 14 सितंबर 2025
  19. स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स - 21 सितंबर 2025
  20. वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया - 12 अक्टूबर 2025
  21. ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष और महिला) - 9 नवंबर 2025
  22. जल संसाधन विभाग में अमीन - 7 दिसंबर 2025
  23. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में अनुवादक - 14 दिसंबर 2025
  24. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट - 21 दिसंबर 2025
Advertisment

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर भी लॉग इन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बीएड सहायक शिक्षकों की बर्खास्तगी का आदेश: HC के फैसले के बाद कार्रवाई शुरू, इस जिले के टीचरों की गई नौकरी

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें