Advertisment

Durg Vande Bharat Express: दुर्ग से वाराणसी, जबलपुर, मुंबई और कामाख्या तक दौड़ेगी वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें

Durg Vande Bharat Express: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को जल्द मिलेगी बड़ी रेल सौगात। दुर्ग से वाराणसी और जबलपुर के लिए वंदे भारत ट्रेनें तथा मुंबई और कामाख्या के लिए अमृत भारत ट्रेनें शुरू होंगी।

author-image
Shashank Kumar
Durg Vande Bharat Express

Durg Vande Bharat Express

हाइलाइट्स

  • दुर्ग से जल्द चलेंगी 4 नई ट्रेनें

  • वेटिंग टिकट से मिलेगी राहत

  • तेज और आरामदायक सफर संभव

Advertisment

Durg Vande Bharat Express: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दुर्ग रेलवे स्टेशन से जल्द ही दो वंदे भारत (CG Vande Bharat Express) और दो अमृत भारत (Amrit Bharat Express Chhattisgarh) ट्रेनें शुरू की जाएंगी।

इसमें दुर्ग से वाराणसी और दुर्ग से जबलपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी, जबकि दुर्ग से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) और दुर्ग से कामाख्या (असम) के लिए अमृत भारत ट्रेनें शुरू होंगी। बिलासपुर जोन के अफसरों ने इस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड भेज दिया है और जैसे ही बोर्ड से हरी झंडी मिलेगी, इन ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

वेटिंग टिकट से मिलेगी छुटकारा

छत्तीसगढ़ से रोजाना हजारों यात्री लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करते हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन से हर दिन करीब 70 हजार यात्री यात्रा करते हैं, जबकि रायपुर और दुर्ग से मिलाकर 130 से ज्यादा ट्रेनें संचालित होती हैं। लंबे रूट की ट्रेनों में अक्सर यात्रियों को महीनों तक वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों (Indian Railways New Trains) के शुरू होने से यात्रियों को आसानी से कन्फर्म बर्थ मिलेगी और भीड़ का दबाव कम होगा।

Advertisment

त्योहारी सीजन में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें भी

रेलवे ने त्योहारी सीजन (Festival Special Trains) को देखते हुए विशेष इंतजाम भी किए हैं। दुर्ग-हावड़ा और दुर्ग-गुवाहाटी के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। दुर्ग-हावड़ा के बीच 23 सितंबर से 22 अक्टूबर तक और दुर्ग-गुवाहाटी वाया डाकिनी के बीच 23 सितंबर से 22 अक्टूबर तक स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। रायपुर मंडल के अधिकारियों ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

नई ट्रेनों से कितनी होगी समय की बचत?

नई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों से यात्रियों का समय भी काफी बचेगा। वर्तमान में जिन ट्रेनों में घंटों ज्यादा लगते हैं, वहां नई ट्रेनों के आने से सफर तेज और आरामदायक होगा।

  • दुर्ग-वाराणसी वंदे भारत : रायपुर से वाराणसी की दूरी 823 किमी है। अभी इसमें लगभग 19 घंटे लगते हैं। वंदे भारत शुरू होने के बाद यात्री सिर्फ 14 घंटे में वाराणसी पहुंच जाएंगे। यानी 5 घंटे से ज्यादा समय की बचत होगी।
  • दुर्ग-जबलपुर वंदे भारत : रायपुर से जबलपुर की दूरी 591 किमी है। अमरकंटक और इंटरसिटी ट्रेनें इसे 8-9 घंटे में तय करती हैं। वंदे भारत से यह दूरी सिर्फ 7 घंटे में पूरी होगी।
  • दुर्ग-मुंबई अमृत भारत : रायपुर से लोकमान्य तिलक (मुंबई) की दूरी 1108 किमी है। वर्तमान में यहां पहुंचने में 19 घंटे लगते हैं, लेकिन अमृत भारत ट्रेन से यात्री सिर्फ 17 घंटे में मुंबई पहुंचेंगे।
  • दुर्ग-कामाख्या अमृत भारत : रायपुर से कामाख्या की दूरी 1808 किमी है। सामान्य ट्रेनें इस सफर को 34 घंटे में पूरा करती हैं। अमृत भारत शुरू होने के बाद यह दूरी सिर्फ 30 घंटे में तय होगी। यानी यात्रियों का 4 घंटे से ज्यादा समय बचेगा।
Advertisment

यात्रियों को क्या होंगे फायदे?

नई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों (Benefits of Vande Bharat and Amrit Bharat) से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को कई फायदे होंगे। पहला, उन्हें महीनों तक लंबी वेटिंग का सामना नहीं करना पड़ेगा। दूसरा, ट्रेनों का सफर तेज, आरामदायक और समय बचाने वाला होगा।

तीसरा, लंबी दूरी की कनेक्टिविटी से प्रदेश को देश के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक शहरों से बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। चौथा, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि वाराणसी, मुंबई और असम से सीधी कनेक्टिविटी यात्रियों की संख्या और कारोबार को भी बढ़ाएगी।

ये भी पढ़ें:   दिवाली-छठ पूजा पर यात्रियों के लिए खुशखबरी: रेलवे चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेनें, दुर्ग से पटना और सुलतानपुर तक सफर होगा आसान

Advertisment

रेलवे का कहना है

रायपुर मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार के मुताबिक, “रायपुर और दुर्ग से नई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड से मंजूरी मिलते ही परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इन ट्रेनों से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में कन्फर्म टिकट और समय की बचत दोनों मिलेगी।”

ये भी पढ़ें:  ED Raid: रायपुर-दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, कई जगहों पर छापेमारी, कारोबारी विनय गर्ग के घर भी दबिश

Durg Varanasi Vande Bharat Durg Vande Bharat Express Durg Mumbai Amrit Bharat Chhattisgarh Vande Bharat Train Chhattisgarh New Trains Amrit Bharat Train Chhattisgarh Amrit Bharat Express Chhattisgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें