Advertisment

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: निर्विरोध जीते प्रत्याशियों की सूची जारी, ये 33 उम्मीदवार बने विजेता

Chhattisgarh Urban Body Elections 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव, निर्विरोध जीते प्रत्याशियों की सूची जारी, ये 33 उम्मीदवार बने विजेता

author-image
Harsh Verma
CG Nikay And Panchayat Chunav

Chhattisgarh Urban Body Elections 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नाम वापसी और जांच के बाद अब सभी राजनीतिक और गैर-राजनीतिक उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस बीच, राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्विरोध जीते प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सूची के अनुसार, नगरीय निकाय चुनाव में कुल 33 प्रत्याशी निर्विरोध विजेता बने हैं।

Advertisment
निर्विरोध विजेता प्रत्याशी
  • नगर पालिका निगम भिलाई के उपचुनाव में 1 प्रत्याशी, तथा सुकमा के नगर पंचायत कोंटा के उपचुनाव से 1 प्रत्याशी निर्विरोध जीते हैं।
  • नगर निगम बिलासपुर के वार्ड नंबर 13 से रमेश पटेल पार्षद पद पर निर्विरोध चुने गए।
  • नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 10 से धारनी पुरुषोत्तम राठौर निर्विरोध चुने गए।
  • नगर पंचायत बसना से डॉक्टर खुशबू अभिषेक अग्रवाल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीतीं।
  • नगर पंचायत बसना के वार्ड नंबर 4 से आशीष साहू, वार्ड नंबर 11 से महेंद्र सिंह और वार्ड नंबर 13 से राकेश निर्विरोध जीते।
  • सुकमा जिले के नगर पंचायत कोंटा के वार्ड नंबर 13 से पी विजय कुमार पार्षद पद पर निर्विरोध जीते।

यह सूची उन स्थानों की है जहां बिना मुकाबले के उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

देखें सूची-

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें