Chhattisgarh Elections 2025 Result Update: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना आज, 15 फरवरी की सुबह 9 बजे से आरंभ होगी। मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) से होगी, इसके बाद सुबह 9:30 बजे से ईवीएम मशीन से मतगणना शुरू की जाएगी।
रायपुर: 70 वार्डों की मतगणना 15 राउंड में संभावित
रायपुर जिले में सेजबहार स्थित स्ट्रांग रूम में 70 वार्डों के 1095 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती लगभग 15 राउंड में पूरी होने की संभावना है।
- 104 मतगणना टेबल और पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं।
- यदि पोस्टल बैलेट की गिनती आधे घंटे में पूरी हो जाती है, तो ईवीएम से मतगणना तुरंत शुरू होगी, अन्यथा 9:30 बजे अनिवार्य रूप से ईवीएम से गिनती प्रारंभ कर दी जाएगी।
- रायपुर नगर निगम के अलावा 5 नगर पालिकाओं और 5 नगर पंचायतों में भी मतगणना होगी, जिनमें आरंग, तिल्दा-नेवरा, अभनपुर, गोबरा-नवापारा, मंदिरहसौद, कुंरा, माना कैंप, खरोरा, चंदखुरी, समोदा शामिल हैं।
राजनांदगांव: कृषि उपज मंडी में होगी मतगणना
- मतगणना सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी।
- नगर निगम राजनांदगांव में 51 पार्षद पदों के लिए मतगणना होगी।
- नगर पालिका डोंगरगढ़ में 24 पार्षद, और नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया व लालबहादुर नगर में 15-15 पार्षद पदों के लिए मतगणना होगी।
- राजनांदगांव नगर निगम की मतगणना कृषि उपज मंडी में 51 टेबलों पर होगी।
- अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मतगणना होगी:
- डोंगरगढ़ – नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय (24 टेबल)
- डोंगरगांव – प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी सांस्कृतिक भवन (15 टेबल)
- छुरिया – सामुदायिक भवन (15 टेबल)
- लालबहादुर नगर – आईटीआई भवन (15 टेबल)
बलौदाबाजार: पारदर्शिता के लिए विशेष इंतजाम
- मतगणना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगी।
- हर वार्ड के लिए अलग-अलग काउंटिंग टेबल निर्धारित की गई है।
- प्रत्येक टेबल पर रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायक नियुक्त किए गए हैं।
- हर तीन टेबल के लिए एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।
मनेंद्रगढ़: एक राउंड में पूरी होगी मतगणना
- नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में 22 टेबल लगाए जाएंगे, जहां एक ही राउंड में गणना होगी।
- झगराखांड, खोंगापानी और नई लेदरी नगर पंचायतों में 5-5 टेबल होंगे, और मतगणना तीन राउंड में पूरी होगी।
- पटना नगर पंचायत की मतगणना कन्या हाई स्कूल में होगी।
- यहां 5 उम्मीदवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद और 15 वार्डों के लिए 59 प्रत्याशी मैदान में हैं।
बेमेतरा: कृषि उपज मंडी में मतगणना
- नगर पालिका चुनाव की मतगणना 15 फरवरी की सुबह 9 बजे से शुरू होगी।
- मतगणना स्थल कृषि उपज मंडी में 21 टेबलों की व्यवस्था की गई है।
- जिले की 9 नगर पंचायतों में भी मतगणना इसी दिन होगी।
कोरिया: मतगणना की पूरी तैयारी
- नगर पंचायत पटना की मतगणना कन्या हाई स्कूल में होगी।
- नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी और 15 वार्डों के पार्षद पदों के लिए 59 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
दुर्ग: भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में मतगणना
- जिले में 7 नगरीय निकायों में आम चुनाव और 2 निकायों में उप-चुनाव कराए गए हैं।
- नगर निगम दुर्ग, भिलाई और रिसाली की मतगणना भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में होगी।
- अन्य निकायों की मतगणना निर्धारित मुख्यालयों में होगी, जिनमें शामिल हैं:
- नगर पालिका – कुम्हारी, अहिवारा, अमलेश्वर
- नगर पंचायत – पाटन, उतई, धमधा
मतगणना स्थल पर सुरक्षा और प्रतिबंध
- स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
- सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतगणना होगी।
- मतगणना केंद्र में मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
- केवल अधिकृत व्यक्ति ही मतगणना स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे।
प्रशासन ने मतगणना सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है।
अंबिकापुर में महापौर और 48 वार्डों के पार्षदों के लिए मतगणना
नगर पालिक निगम अंबिकापुर में महापौर और 48 वार्डों के पार्षदों के लिए मतगणना आज, 15 फरवरी की सुबह 9 बजे से शुरू होगी।
पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना केंद्र
- मतगणना के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन मतगणना कक्ष स्थापित किए गए हैं।
- मतदान केंद्रवार मतगणना इन्हीं कक्षों में संपन्न की जाएगी।
नगर पंचायत लखनपुर और सीतापुर में भी मतगणना आज से
- नगर पंचायत लखनपुर और नगर पंचायत सीतापुर में भी सुबह 9 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी।
- प्रशासन ने मतगणना की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं।