Advertisment

CG Nagar Palika Election Result: विष्‍णुदेव के वादों का असर, नगर पालिकाओं में अध्‍यक्ष पद पर BJP का कब्‍जा

CG Nagar Palika Election Result 2025 Live Updates: छत्‍तीसगढ़ में 49 नगर पालिकाओं में किसकी बनी सरकार, नगर पालिकाओं के नजीते सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएंगे और दोपहर तक नगर पालिका में किसी सरकार बन रही है, यह साफ हो जाएगा। चुनावी नतीजों को लेकर आज सभी राजनीतिक दलों के साथ ही जनता की भी नजर है।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Nagar Palika Election Result 2025 Live Updates

CG Nagar Palika Election Result 2025 Live Updates

CG Nagar Palika Election Result 2025 Live Updates: छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकायों के नतीजे आ गए हैं। प्रदेश की 49 नगर पालिकाओं में अध्‍यक्ष पद के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने जोरआजमाइश की। इन नगर पालिकाओं में स्‍थानीय स्‍तर पर दोनों की प्रमुख दलों के कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में थे। जिनके परिणाम सामने आ गए हैं।

Advertisment

जहां जनता ने किसे चुना, यह तस्‍वीर आज साफ हो गई है। नगर पालिकाओं (CG Nagar Palika Election Result 2025 Live Updates) के नजीते आने के बाद मोदी की गारंटी, विष्‍णुदेव साय का सुशासन की चर्चा अब चुनाव नतीजों पर की जा रही है। प्रदेश की कुछ नगर पालिकाओं को छोड़ दें तो सभी जगह पर बीजेपी ने कब्‍जा किया है। बीजेपी के नगर पालिकाओं में अध्‍यक्ष ही नहीं पार्षद भी बड़ी मात्रा में जीते हैं।

बलौदाबाजार में भी खिला कमल

Balodabazar BJP Candidate Win

छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कांटे की टक्‍कर देखी गई। जहां से नगर पालिका में बीजेपी अध्‍यक्ष पद प्रत्‍याशी अशोक जैन ने कांग्रेस कैंडिडेट सुरेंद्र जायसवाल को हराया है। जिले में ज्‍यादातर सीटों पर बीजेपी ने कब्‍जा किया है।

गरियाबंद में बीजेपी की जीत

Gariyaband BJP Candidate Win

गरियाबंद नगर पालिका में बीजेपी ने कब्‍जा किया है। यहां अध्‍यक्ष पद के लिए बीजेपी प्रत्‍याशी रिखीराम यादव ने जीत हासिल की है। उन्‍होंने कांग्रेस प्रत्‍याशी गैंदलाल सिंह को हराया है। यहां बीजेपी के पार्षद भी जीते हैं।

Advertisment

कांकेर में बीजेपी की जीत

Kanker BJP Candidate Win

कांकेर नगर पालिका में बीजेपी ने जीत हासिल की है। यहां बीजेपी से अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी अरुण कौशिक ने कांग्रेस प्रत्‍याशी जीतेंद्र ठाकुर को हराया है। नगर पालिका में बीजेपी के पार्षदों ने भी कब्‍जा किया है।

बालोद में बीजेपी का नपाध्‍यक्ष बनेगा प्रत्‍याशी

Balod BJP Candidate

बालोद नगर पालिका से बीजेपी प्रत्‍याशी प्रतिभा चौधरी ने जीत हासलि की है। उन्‍होंने कांग्रेस प्रत्‍याशी पद्मनी नन्‍नू साहू को भारी मतों से हराया है।

मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस विजेता

Mungeli Congress Candidate Win

मुंगेली नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्‍जा किया है। जहां से कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी रोहित शुक्‍ला ने जीत हासिल की है। उन्‍होंने बीजेपी के अध्‍यक्ष पद प्रत्‍याशी शैलेश पाठक को भारी मतों से हराया है।

Advertisment

महासमुंद में कांग्रेस की जीत

Mahasamund Congress Candidate Win

महासमुंद नगर पालिका में कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी निखिलकांत साहू ने जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी के डॉ. विमल चोपड़ा BJP प्रत्यासी को हार का सामना करना पड़ा।

कवर्धा में बीजेपी की 2980 वोट से जीत

Kawardha BJP Candidate

कवर्धा नगर पालिका में बीजेपी के अध्यक्ष पद प्रत्‍याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी 2980 वोट से जीते हैं।

नगरपालिका में 27 वार्ड है

भाजपा -19

कांग्रेस -05

निर्दलीय -03

बलरामपुर नगर पालिका में बीजेपी की जीत, कांग्रेस के कृपा शंकर हारे

Balrampur BJP Candidate Win

बलरामपुर नगर पालिका में बीजेपी ने कब्‍जा किया है। जहां भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी लोधी एक्का ने  767 मतों से कांग्रेस के कृपा शंकर को हराया। वहीं भाजपा के 10 पार्षद जीते हैं। वहीं कांग्रेस पार्षद प्रत्‍याशी 3 ने जीत दर्ज की है। निर्दलीय 2 प्रत्‍याशी जीते हैं।

Advertisment

रामानुजगंज में बीजेपी का कब्‍जा

रामानुजगंज नगर पालिका में बीजेपी अध्यक्ष प्रत्याशी रमन अग्रवाल 2865 वोट से जीते।

भाजपा पार्षद 12

कांग्रेस पार्षद 03

बीजेपी अध्‍यक्ष प्रत्‍याशी धरम सिंह जीते

नगर पंचायत राजपुर भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी धरम सिंह 1279 वोट से जीते। कांग्रेस से खोरेन खलको हारीं।

भाजपा पार्षद 09

कांग्रेस पार्षद 03

निर्दलीय 03

वाड्रफनगर में बीजेपी की जीत

वाड्रफनगर नगर पंचायत में बीजेपी अध्यक्ष मानसिंह 67 मतों से जीते। नंदलाल श्यामले कांग्रेस के हारे

भाजपा पार्षद 09

कांग्रेस पार्षद 06

कुसमी नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भगत 332 मतों से जीते। भाजपा के रोशन कुमार हारे

भाजपा पार्षद 09

कांग्रेस पार्षद 06

सूरजपुर में कांग्रेस का कब्‍जा

Surajpur Congress Kusum Rajwade Win

सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्‍जा किया है। जहां से अध्‍यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्‍याशी कुसुमलता राजवाड़े ने बीजेपी की देवती साहू को हराया है।

नगर पंचायत बिश्रामपुर में भाजपा की जीत, निर्मला यादव जीती

नगर पंचायत जरही में भाजपा की जीत, पुरन राजवाड़े जीते

नगर पंचायत प्रतापपुर में भाजपा की जीत, मानती सिंह जीती

नगर पंचायत भटगांव में भाजपा की जीत, परमेश्वरी राजवाड़े जीती

बीजापुर नगर पालिका में BJP से गीता सोम पुजारी 1376 वोट से जीतीं

Bijapur BJP Candidate Geeta Som Pujari

बीजापुर नगर पालिका परिषद की तस्‍वीर साफ हो गई है। जहां बीजेपी ने एक तरफा जीत हासिल की है। बीजेपी की अध्‍यक्ष पद प्रत्‍याशी गीता सोम पुजारी ने  कांग्रेस प्रत्‍याशी सुनीता जितेंद्र हेमला को 1376 वोट से हराया है। वहीं कुल 15 वार्डों में भी बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है।

बीजापुर में भाजपा से विजेता प्रत्‍याशी

वार्ड नंबर 13 से मुकेश राठी  जीते

वार्ड नंबर 09 से पप्पू चौहान जीते

वार्ड नंबर 12 से विक्रम दुदी जीते

वार्ड नंबर 02 से यशोदा पैंकरा जीती

वार्ड नंबर 14 से सत्यवती पुजारी जीती

वार्ड नंबर 03 हितेश साहनी विजेता

वार्ड नंबर 01 अरविंद पुजारी विजेता

वार्ड नंबर 05 राधा लकड़ा विजेता

वार्ड नंबर 06 संगति चलकी विजेता

वार्ड नंबर 07 मुन्ना ताती विजेता

वार्ड नंबर 11 संजय गुप्ता विजेता

वार्ड नंबर 15 पुरुषोत्तम भंडारी विजेता

वार्ड नंबर 08 बसंती लिंगम विजेता

बीजापुर में कांग्रेस से दो पार्षद जीते

वार्ड नंबर 04 से बेनूर रावतिया जीते

वार्ड नंबर 10 से बबीता झाड़ी जीती

12:05 PM

कोरबा की दीपका नगर पालिका में बीजेपी का कब्‍जा

कोरबा में दीपका नगर पालिका में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है।

कांकेर में कांग्रेस का किला भेदा, 73 साल बाद बीजेपी का कब्‍जा

कांकेर में कांग्रेस के किला को बीजेपी ने भेदा है। 73 साल बाद कांकेर नगर पालिका कांग्रेस हारी है। बीजेपी प्रत्याशी अरुण कौशिक की जीत हुई है।

चांपा नपा में बीजेपी की जीत हुई है।

बलौदा नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत हुई है।

पामगढ़ नगर पंचायत में बसपा प्रत्याशी की जीत हुई है।

सारागांव नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत हुई है।

जांजगीर नैला नपा में बीजेपी की जीत।

राहौद नपां बीजेपी की जीत हुई है।

शिवरीनारायण नगर पंचायत में बीजेपी की जीत।

खरौद नगर पंचायत में बीजेपी की जीत।

बालोद : 2 नगर पालिका में बीजेपी का कब्जा

6 में से नगर पंचायत में 7 में बीजेपी का कब्जा

CG BJP Election Win

11:25 AM

अंतागढ़ में EVM में तकनीकी खराबी, फिर शुरू होगी काउंटिंग

अंतागढ़ में EVM में तकनीकी खराबी हो गई है। ठीक होने के बाद फिर शुरू होगी काउंटिंग। वार्ड- 8 की EVM में तकनीकी खराबी।

सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा हुआ है।

बिश्रामपुर नगर पंचायत में बीजेपी की जीत।

जरही नगर पंचायत में बीजेपी की जीत।

प्रतापपुर नगर पंचायत में बीजेपी की जीत।

भटगांव नगर पंचायत में बीजेपी की जीत।

11:15 AM

बलरामपुर नगर पालिका में BJP अध्‍यक्ष प्रत्‍याशी 767 वोट से जीते

बलरामपुर नगर पालिका में बीजेपी ने कब्‍जा कर लिया है। यहां बीजेपी से अध्यक्ष प्रत्याशी लोधी राम एक्का ने 767 वोट से जीत दर्ज की है। इस नगर पालिका परिषद में 15 वार्ड हैं। जहां बीजेपी के 10 पार्षद जीते हैं। वहीं कांग्रेस ने 3 वार्डों में कब्‍जा किया है। वहीं 2 पार्षद निर्दलीय प्रत्‍याशी जीते हैं।

11:00 AM

सरायपाली नगर पालिका में बीजेपी की जीत, पिथौरा पंचायत में भी कब्‍जा

सरायपाली नगर पालिका में बीजेपी की जीत हुई है।

बागबाहरा नगर पालिका में कांग्रेस की जीत।

पिथौरा नगर पंचायत में बीजेपी का कब्जा।

तुमगांव नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत।

सक्ती : चंद्रपुर नगर पंचायत में बीजेपी की जीत।

बीजेपी प्रत्याशी ओमप्रकाश देवांगन जीते।

कोंडागांव नगर पालिका में बीजेपी की जीत, 20 पर भाजपा, 1 कांग्रेस, 1 निर्दलीय

कोंडागांव नगर पालिका में BJP ने बड़ी जीत हासिल की है। कोण्डागांव नगर पालिका में 20 भाजपा पार्षद, 1 निर्दलीय, 1 कांग्रेस।

फरसगांव नगर पंचायत में भी बीजेपी की जीत हुई है। फरसगांव नगर पंचायत में कांग्रेस 7, भाजपा 7, निर्दलीय 1,

केशकाल नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी बिहारी लाल सोरी ने 900 मतों से जीत दर्ज की है। केशकाल नगर पंचायत में भाजपा 7, कांग्रेस 5, निर्दलीय 3 जीते हैं।

सक्ती नगर पालिका में बड़ा उलटफेर। निर्दलीय प्रत्याशी श्याम सुंदर अग्रवाल जीते है। श्याम सुंदर अग्रवाल 1727 वोट से जीते। BJP दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर

बीजापुर में खिला कमल, 15 में से 13 वार्डों में बीजेपी की बड़ी जीत

बीजापुर में बीजेपी आगे हो गई है। बीजेपी ने कुल 15 वार्डों में से 13 पर कमल खिला है। वहीं 2 वार्डों में कांग्रेस की जीत हुई है। वहीं अध्यक्ष पद की दौड़ में बीजेपी आगे चल रही है।

लोरमी नगरीय निकाय में बीजेपी प्रत्‍याशी की 2 वोट से हार

लोरमी में बीजेपी पार्षद प्रत्याशी की मात्र दो वोट से हार हुई है। बीजेपी प्रत्‍याशी रवि शुक्‍ला अध्‍यक्ष प्रतिनिधि रहे हैं। उनकी मात्र दो वोट से हार हुई है। यह बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।

कुनकुरी नगरीय निकाय में कांग्रेस का कब्‍जा

जशपुर के कुनकुरी नगरीय निकाय में कांग्रेस का कब्जा हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता की जीत हुई है। 81 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। बीजेपी प्रत्याशी सूदबल राम हारे हैं।

सुकमा में दो वार्ड में कांग्रेस की जीत

सुकमा में वार्ड क्रमांक 2 और  6 से कांग्रेस ने जीत हासिल की है। पखांजूर में नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए बीजेपी की जीत हुई है। बीजेपी के नारायण साहा 3393 वोट से जीते हैं।

रायगढ़ में किरोड़ीमल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस आगे है।

चिरमिरी के वार्ड 31 से बीजेपी की संध्या सोनवानी जीती

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1890636653019943172

रायगढ़ में BJP मेयर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान आगे

कोण्डागांव नगर पालिका में बीजेपी आगे। नरपति पटेल 3000 वोटों से आगे

सक्ती नगर पालिका में बड़ा उलटफेर। निर्दलीय प्रत्याशी श्याम सुंदर अग्रवाल आगे। निर्दलीय प्रत्याशी 458 वोट से आगे है। BJP दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं।

राजनांदगांव में रोकी काउंटिंग, रायगढ़ में BJP आगे

रायगढ़ में मेयर प्रत्‍याशी जीवर्धन चौहान आगे चल रहे हैं। राजनांदगांव में मतगणना रोकी गई है। जहां सभी EVM नहीं पहुंचने के कारण मतगणना रोक दी गई है। यहां 51 वार्डों की मतगणना एक साथ होगी।

सुकमा के दो वार्ड में बीजेपी की जीत, बीजापुर में पुरुषोत्‍तम हारे 

बस्‍तर संभाग के सुकमा में वार्ड 13 में बीजेपी प्रत्‍याशी ने जीत हासिल की है। इसी तरह सुकमा वार्ड 9 में भी बीजेपी ने परचम लहराया है। बीजापुर में 2 वार्डों में बीजेपी की जीत हुई है। बीजापुर नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर हारे बीजापुर में वार्ड -13 में बीजेपी की जीत। बीजेपी के मुकेश पाठी 126 वोटों के जीते।

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ निकाय चुनाव परिणाम: आज 173 निकायों के आएंगे नतीजे, उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का 9 बजे से खुलेगा पिटारा

चुनावी नतीजों पर रहेगी सबकी नजर

राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के साथ-साथ मतदाता (CG Nagar Palika Election Result 2025 Live Updates) भी इस बार के नतीजों को लेकर काफी उत्सुक हैं। मतगणना के बाद आने वाले परिणाम राज्य की राजनीतिक दिशा को प्रभावित कर सकते हैं। आज के दिन सभी की नजरें मतगणना केंद्रों पर होंगी, क्योंकि छत्तीसगढ़ के निकाय चुनाव 2025 के नतीजे तय करेंगे कि आने वाले समय में स्थानीय निकायों में विकास और प्रशासन की बागडोर किसके हाथों में होगी।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025: आज सुबह 9 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, पोस्टल बैलेट से होगी मतगणना की शुरुआत

chhattisgarh urban body election result bjp-congress CG Nagar Palika Election Result 2025 Live Updates Nagar Palika Adhyaksh CG Nagar Palika Election Result cg Election Result 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें