Advertisment

Chhattisgarh Tourism: मानसून के समय सिद्ध खोल झरना बना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

Chhattisgarh Tourism: देश भर में मानसून ने एंट्री ले ली है जिससे देश भर के काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं।ऐसे में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार.

author-image
Bansal news
Chhattisgarh Tourism: मानसून के समय सिद्ध खोल झरना बना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

Chhattisgarh Tourism: देश भर में मानसून ने एंट्री ले ली है जिससे देश भर के काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं।

Advertisment

ऐसे में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार का सिद्ध खोल झरना इन दिनों लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बरसात के समय इस झरने को देखने के लिए दूरदराज से लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

बता दें, कसडोल से करीब 10 किमी दूर सिंह खोल नाम की जगह है जिसे सिद्ध बाबा के नाम से जाना जाता है। यहां हर साल बरसात के दिनों में करीब 40 फीट की ऊंचाई से झरना बनता है।

बरसात के मौसम में इस झरने की सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाती है।

जाने के बाद लौटने का मन नही होता

बरसात के समय बलौदाबाजार का सिद्ध खोल झरना और भी सुंदर लगने लगता है। जिससे वहां जाने के बाद लौटने का बिल्कुल मन नही होता। खेल झरना अपनी सुंदरता से सबको मोह लेता है जिससे वहां हमेसा के लिए ठहर जानें का मन होता है।

Advertisment

बरसात के समय इस जगह पर आने से मन को बहुत ही सुकून मिलता है शहर से कई किलोमीटर दूर यहां प्रकृति सबको अपने आप में समा लेती है।

देश भर से आते हैं  पर्यटक

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर की दूरी में स्थित सिद्ध खोल जलप्रपात, की सुंदरता को देखनें के लिए यहां देश भर से पर्यटक आते हैं।

सिद्ध खोल जलप्रपात घने जंगल के बीच स्थित है। बरसात के समय सिद्ध खोल जलप्रपात के आस-पास घने वन उसके प्रकृति खूबसूरती को और बढ़ा देती है।

Advertisment

इस समय जलप्रपात की खूबसूरती सौ गुना और बढ़ जाती जिससे पर्यटक यहां खिंचे चले आते है।

लगातार बारिश से और खूबशूरत हुआ नजारा

मॉनसून के आ जानें से लगातार 3 दिनों की बारिश के कारण जल प्रपात उफान पर है। बारिश के कारण  40 फीट की ऊँचाई से गिरता जलप्रपात का नजारा और भी खूबशूरत हो गया है।

सिद्ध खोल जलप्रपात एक परिवारिक पिकनिक स्पॉट है, जहां साल भर पर्यटक बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने आते हैं।

Advertisment

पर्यटकों के लिए खास इंतजाम

पर्यटकों के सुविधा के लिए वन विभाग द्वारा वाच टावर और छाया के लिए कुटी बनाया गया है। साथ ही सुरक्षा के लिए चारो तरफ से काटा तार लगाया गया है।

वाच टावर पर चढ़ कर चारो तरफ के नजारों का आप आंनद उठा सकते हैं। साथ ही यहां एक मंदिर भी है जहां लोग पूजा करते है और भगवान सिद्धबाबा का आशीर्वाद लेते है।

ये भी पढ़ें: 

Ancient Humans : जिंदा रहने के लिए एक-दूसरे का मांस खाते थे प्राचीन मानव, लाखों साल पुरानी हड्डी पर मिले बड़े दांतों के निशान

Benefits Of Urad Daal:  डेली इस चीज को खानें से दिखेंगे जवां, स्किन पर आएगा निखार

Apple Latest Smartwatch : एप्पल की दूसरी मजबूत स्मार्टवॉच, Apple Watch Ultra 2, इस साल के अंत में होगी लॉन्च

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें