Advertisment

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: उत्तर पूर्व से आने वाली हवाओं का फूला दम तो कई जिलों में एक बार फिर से बढ़ी उमस

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक रात के तापमान में कमी नहीं आएगी। इसके बाद धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी।

author-image
Rahul Sharma
CG Weather Update

CG Weather Update

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदला है। उत्तर पूर्व से आने वाली हवाओं का दम फूलने से कई जिलों में एक बार फिर उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर–पूर्व से आने वाली हवाओं की गति कम हो गई है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।

Advertisment

इसके असर से छग (Chhattisgarh Weather Update) में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है। हवाएं चलने की वजह से रात में ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है।

पांच दिन रात के तापमान में गिरावट नहीं

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम का मिजाज बदलेगा, हालांकि इसका असर धीरे धीरे आएगा। ​अभी तो पांच दिन तक रात के तापमान में कमी नहीं आएगी। इसके बाद चार डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

हवा की दिशा बदलने से ठंड में कमी

छत्तीसगढ़ में अभी हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम होने के कारण ठंड थोड़ी कम है। 2 नवंबर की रात ठंड ने दस्तक देना शुरु ही की थी, कि फिर से दक्षिणी-पश्चिमी नम हवाओं का प्रभाव ज्यादा हो गया है। इससे रात के तापमान में गिरावट नहीं हो रही है।

Advertisment

रायपुर का पारा सामान्य से चार डिग्री ज्यादा

2 नवंबर की रात रायपुर का पारा 20 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। रात को हल्की ठंड की दस्तक शुरू हो गई थी, लेकिन रविवार को रायपुर का अधिकतम 34.1 और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा।

दुर्ग में रोज बढ़ रहा पारा

दुर्ग में दिन और रात का तापमान रोजाना बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी करीब 23.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अंबिकापुर में रात का पारा 13 डिग्री दर्ज किया गया है।

6 दिनों तक ऐसा रहेगा छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
मंगलवार :छत्तीसगढ़ में 05 November 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 30.17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.92 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है।
बुधवार :छत्तीसगढ़ में 06 November 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 29.86 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है।
गुरुवार :छत्तीसगढ़ में 07 November 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 29.81 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.61 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है।

Advertisment

— Bansal News (@BansalNewsMPCG) November 4, 2024

शुक्रवार : छत्तीसगढ़ में 08 November 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 30.54 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.67 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है।
शनिवार :छत्तीसगढ़ में 09 November 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 30.78 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है।
रविवार :छत्तीसगढ़ में 10 November 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 30.95 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.99 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: सीजी अंबिकापुर में पार्षद के घर हमला: 12 असामाजिक तत्‍वों ने घर में की तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
प्रदेश में ऐसा रहा मौसम

छत्तीसगढ़ में 3 नवंबर को न्यूनतम तापमान 18.92 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30.17 सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज सुबह आर्द्रता 54% दर्ज की गई। सूर्योदय 06:06:48 बजे हुआ है और सूर्यास्त 17:24:18 बजे होगा।

ये भी पढ़ें: राज्योत्सव का शुभारंभ आज: सीएम साय शाम 6 बजे करेंगे उद्घाटन, रात 8 बजे शान के गीत बांधेंगे शमा, ये है पूरा शेड्यूल

Advertisment
chhattisgarh weather update IMD Weather report CG Mosam Aaj Ka
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें