Advertisment

Chhattisgarh TI Dismissed: छत्‍तीसगढ़ में DSP को गाली देने और आदिवासी महिला को पीटने वाला TI बर्खास्त, जानें पूरा मामला

Chhattisgarh TI Dismissed: रायपुर जिले में आदिवासी महिला से मारपीट के मामले में आईजी अमरेश मिश्रा ने निलंबित थाना प्रभारी (TI) राकेश चौबे

author-image
Aman jain
Chhattisgarh TI Dismissed

Chhattisgarh TI Dismissed

Chhattisgarh TI Dismissed: छत्‍तीसगढ़ के रायपुर जिले में आदिवासी महिला से मारपीट के मामले में आईजी अमरेश मिश्रा ने निलंबित थाना प्रभारी (TI) राकेश चौबे को बर्खास्त कर दिया है।

Advertisment

चौबे ने एक गर्ल्स हॉस्टल में जबरन घुसकर महिला के साथ मारपीट की थी और उसे अपमानजनक बातें कही थीं, जिसमें उसने महिला पर आरोप लगाते हुए कहा था, "धंधा कर रहे हो, मुझे लड़कियां दिखाओ।" इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिससे मामले ने और भी तूल पकड़ा। जिला कोर्ट ने भी इस मामले में टीआई को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी।

इसके अलावा, सितंबर महीने में 22 दिन पहले आरोपी ने पुलिस लाइन के कार्यालय में बैठकर डीएसपी और टीआई को गालियां दी थीं। जब ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही (Chhattisgarh TI Dismissed) ने उसे रोकने की कोशिश की, तो चौबे उस पर भी भड़क गया और उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी देने के साथ जान से मारने की भी धमकी दी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने टीआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

ये थी पहली घटना

आपको बता दें कि पहली घटना 24 मार्च 2023 की है, जब देवेंद्र नगर में एक महिला, जो मूलतः अंबिकापुर की रहने वाली थी इन्‍होंने किराए पर प्रॉपर्टी लेकर एक गर्ल्स हॉस्टल शुरू किया था। उसी दिन राकेश कुमार चौबे, जो उस समय पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर थे, नशे की हालत में हॉस्टल में घुस गए।

Advertisment

रिसेप्शन पर बैठी आदिवासी महिला स्टाफ को चौबे ने बिना किसी वजह के मारना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा, "यहां धंधा कर रहे हो, मुझे लड़कियां दिखाओ।"

इसके बाद चौबे जबरन हॉस्टल के अंदर घुस गए और गाली-गलौज भी की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसने चौबे के आचरण की कड़ी आलोचना को जन्म दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा, और राकेश चौबे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी।

ट्रैफिक मुख्यालय में टीआई थे राकेश चौबे

राकेश चौबे उस समय रायपुर के ट्रैफिक मुख्यालय में टीआई (ट्रैफिक इंस्पेक्टर) के पद पर तैनात थे। हॉस्टल में घुसकर उन्होंने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए बदसलूकी की थी। इस पूरी घटना की तस्वीरें और वीडियो हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

Advertisment

महिला ने चौबे पर यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने उसे अन्य मामलों में फंसाने की धमकी दी थी। घटना के बाद यह मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा, और महिला ने न्याय की मांग की। जनता और मीडिया के दबाव के बाद, राकेश चौबे को सस्पेंड कर दिया गया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद चौबे को दोषी ठहराया और उन्हें सजा सुनाई गई थी।

यह भी पढ़ें- CG में 6 महीने में हल होंगे जमीन से जुड़े मामले: बार-बार नहीं लगाने पड़ेंगे तहसीलों के चक्कर, यहां चिपकाए जाएंगे नोटिस

ये है दूसरा मामला

आपको बता दें कि दूसरा मामला 6 सितंबर 2024 की रात का है, जो पुलिस लाइन में डीएसपी को गाली देने से जुड़ा है। एफआईआर के अनुसार, कांस्टेबल विजेंद्र दीप जो पुलिस लाइन के रिजर्व केंद्र में तैनात थे। इन्‍होंने  ने बताया कि उस रात लगभग 8 बजे इंस्पेक्टर राकेश चौबे कार्यालय में पहुंचे। कुछ देर बैठने के बाद चौबे ने अचानक रिजर्व इंस्पेक्टर और पुलिस लाइन के डीएसपी को अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया।

Advertisment

कांस्टेबल विजेंद्र ने उन्हें इस तरह की गाली-गलौज करने से रोका, लेकिन चौबे ने उसकी बात अनसुनी कर दी और उल्टा उसके साथ भी बदसलूकी करने लगे। इस घटना के बाद चौबे के आचरण पर गंभीर सवाल उठाए गए, और पुलिस विभाग ने इसे लेकर सख्त कदम उठाया। चौबे की अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार के चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिसने मामले को और ज्यादा गंभीर बना दिया।

कांस्टेबल विजेंद्र दीप को दीं गालियां (Chhattisgarh TI Dismissed)

इस घटना के दौरान इंस्पेक्टर राकेश चौबे ने कांस्टेबल विजेंद्र दीप को धमकी देते हुए कहा कि वह उसकी नौकरी छीन लेगा और फिर उसे जान से मार देगा। विजेंद्र ने यह भी बताया कि चौबे ने उसे जातिसूचक गालियां दीं, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।

इस अपमानजनक व्यवहार और धमकियों के बाद, कांस्टेबल विजेंद्र काफी डरा हुआ महसूस कर रहा है और उसने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए, कोतवाली पुलिस ने इंस्पेक्टर राकेश चौबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Constable Suspended: छत्‍तीसगढ़ पुलिस के ये कॉन्स्टेबल सस्पेंड़, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, जानें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ न्यूज इन हिंदी TI Dismissed he abused DSP SP took major action raipur news Police suspended Chhattisgarh TI Dismissed Chhattisgarh News in Hind chhattisgarh news Chhattisgarh bastar cg news in hindi cg big news Breaking News छत्तीसगढ़ न्यूज
Advertisment
चैनल से जुड़ें