Advertisment

CG तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में EOW की सर्जिकल स्ट्राइक: वन विभाग के अफसरों समेत 11 आरोपी गिरफ्तार, DFO पहले से जेल में

CG Tendu Leaves Bonus Scam: CG तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में EOW की सर्जिकल स्ट्राइक, वन विभाग के अफसरों समेत 11 आरोपी गिरफ्तार, DFO पहले से जेल में

author-image
Harsh Verma
CG ACB-EOW Raid

CG Tendu Leaves Bonus Scam: छत्तीसगढ़ के वन विभाग में हुए तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर 7 करोड़ रुपये (7 crore rupees) से अधिक के गबन का आरोप है, जो तेंदूपत्ता संग्राहकों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन पारिश्रमिक (Bonus Payment) से जुड़ा है।

Advertisment

कैसे हुआ गबन?

जांच में सामने आया है कि तत्कालीन वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल (Ashok Kumar Patel, Former DFO) ने अपने पद का दुरुपयोग कर, अन्य अधिकारियों और लघुवनोपज समिति के कर्मचारियों के साथ मिलकर बोनस की राशि का बड़ा हिस्सा हड़प लिया। यह घोटाला वर्ष 2021 और 2022 के दौरान हुआ।

गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?

EOW ने जो 11 लोग गिरफ्तार किए हैं, उनमें वन विभाग के 4 कर्मचारी और 7 प्राथमिक लघुवनोपज समितियों (Minor Forest Produce Committees) के प्रबंधक और सहयोगी शामिल हैं। इनमें प्रमुख नाम हैं:

  • चैतूराम बघेल, देवनाथ भारद्वाज, पोड़ियामी इड़िमा और मनीष कुमार बारसे (वन विभाग)

  • पायम सत्यनारायण, मोहम्मद शरीफ, सी.एच. रमना, सुनील नुप्पो, रवि कुमार गुप्ता, आयतू कोरसा, मनोज कवासी (लघुवनोपज समिति)

Advertisment

पहले ही हो चुकी है DFO की गिरफ्तारी

इस घोटाले का मुख्य आरोपी DFO अशोक कुमार पटेल को EOW पहले ही 17 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया कि कई फर्जी खातों में रकम ट्रांसफर की गई, जिसमें कुछ खाते आम नागरिकों के नाम पर खोले गए थे।

किन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध?

इस मामले में धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) और 120बी (षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 30 जून तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।

अभी और गिरफ्तारियां संभव

EOW के अनुसार जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी नाम सामने आ सकते हैं। आयकर विभाग (Income Tax Department) को भी इस गबन से जुड़े लेनदेन की जानकारी दी गई है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर CM साय ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि: कहा- प्रदेश ने अद्वितीय साहित्यिक रत्न खो दिया

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें