Advertisment

CG News: सीजी स्कूल में बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना देनेपर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से पूछा- अबतक क्या कार्रवाई हुई?

Chhattisgarh School News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्कूल के मिड-डे मील में कुत्ते का जूठा खाना बच्चों को परोसे जाने पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने शिक्षा सचिव से शपथ पत्र सहित जवाब मांगा है।

author-image
Shashank Kumar
Chhattisgarh School News High Court

Chhattisgarh School News High Court

Chhattisgarh School News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलौदाबाजार जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील (Mid Day Meal) में बच्चों को कुत्ते का जूठा भोजन परोसे जाने का मामला सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। घटना बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक के लच्छनपुर गांव की है, जहां 29 जुलाई को मध्यान्ह भोजन के लिए तैयार खाना आवारा कुत्तों ने जूठा कर दिया था। इसके बावजूद बच्चों को वही भोजन खिलाया गया। अब इस गंभीर मामले पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court) ने स्वतः संज्ञान लिया है और इसे बच्चों की जान से खिलवाड़ बताया है।

Advertisment

[caption id="attachment_871990" align="alignnone" width="1088"] cg Mid Day Meal Rabies Vaccine घटना के बाद SP ने मामले की ली थी जानकारी[/caption]

जनहित याचिका की तरह हुई सुनवाई

राज्य के प्रमुख समाचार माध्यमों में आई खबरों को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इसे जनहित याचिका (Public Interest Litigation) मानते हुए सुनवाई शुरू की है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की पीठ ने राज्य के स्कूल शिक्षा सचिव (Education Secretary) से चार अहम बिंदुओं पर शपथ पत्र सहित जवाब मांगा है। कोर्ट ने शिक्षा सचिव से पूछा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम (Preventive Measures) उठाए जाएंगे।

कोर्ट ने पूछा- सभी बच्चों को मिला इलाज?

हाईकोर्ट में हुई सुनवाई (Chhattisgarh School News) के दौरान कोर्ट ने यह सवाल उठाया कि क्या सभी 84 बच्चों को रैबीज (Rabies Vaccine) का टीका लगाया गया? खबरों के मुताबिक, 78 बच्चों को टीका दिया गया, लेकिन कोर्ट ने बाकी छह बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी भी मांगी है।

Advertisment

[caption id="attachment_871994" align="alignnone" width="1082"]Chhattisgarh Mid Day Meal Issue School News Chhattisgarh Mid Day Meal Issue School News[/caption]

कोर्ट का कड़ा रुख, ये लापरवाही नहीं, अमानवीय कृत्य

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह कोई साधारण लापरवाही नहीं, बल्कि गंभीर प्रशासनिक विफलता (Administrative Failure) और अमानवीय कृत्य (Inhuman Act) है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि बच्चों के भोजन की गरिमा होनी चाहिए और कुत्ते का जूठा भोजन परोसना उनकी जान से खिलवाड़ है। रेबीज जैसी बीमारी में संक्रमण होने के बाद इलाज संभव नहीं होता, इसलिए यह मामला अत्यंत संवेदनशील है।

क्या हुई कार्रवाई? शिक्षक और महिला समूह पर जवाब तलब

कोर्ट ने यह भी पूछा कि इस पूरे मामले में स्कूल प्रशासन, शिक्षक और मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले स्व सहायता समूह (Self Help Group) पर क्या कार्रवाई (Disciplinary Action) की गई है। साथ ही यह भी पूछा गया कि क्या बच्चों को किसी प्रकार का मुआवजा (Compensation) दिया गया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  CG Liquor Scam: सुप्रीम कोर्ट का भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य की याचिका पर सुनवाई से इनकार, राहत के लिए HC जाने की दी सलाह

19 अगस्त को फिर होगी सुनवाई, शिक्षा सचिव को प्रस्तुत करना होगा शपथ पत्र

कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 19 अगस्त तय की है और शिक्षा सचिव को चारों सवालों का जवाब शपथ पत्र (Affidavit) के साथ प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट का यह सख्त रुख भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisment

यह घटना राज्यभर में चिंता और आक्रोश का विषय बन गई है। बाल अधिकारों और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों ने भी सरकार से स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा (Child Safety) और भोजन की गुणवत्ता (Food Quality) सुनिश्चित करने की मांग की है। हाईकोर्ट की इस सक्रियता से जनता को न्याय मिलने की उम्मीद है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करे।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 6 अगस्त से बारिश का अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत, अगले 5 दिन तक आंधी-तूफान की संभावना

Advertisment

CG ka Mausam, Chhattisgarh Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Weather) में बीते कुछ दिनों से बारिश की गतिविधि धीमी पड़ने के बाद लोगों को तेज उमस (Humidity) का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर (Raipur) में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से अधिक है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD Raipur) ने कल 6 अगस्त से पूरे प्रदेश में गरज-चमक (Thunderstorm) के साथ बारिश (Rainfall) की संभावना जताई है।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

School Food Scandal Rabies Vaccine Public Interest Litigation Mid Day Meal Rabies Vaccine Mid Day Meal Issue India Education News High Court on Child Safety education department Dog Licked Food in School Dog Licked Food Child Safety Chhattisgarh School News Chhattisgarh Mid Day Meal Issue chhattisgarh high court Balodabazar School News Balodabazar News
Advertisment
चैनल से जुड़ें