Advertisment

CG Drug Smuggler Property Seized: राजनांदगांव में गांजा तस्कर की 4 करोड़ की संपत्ति जब्त, SAFEMA कोर्ट का बड़ा फैसला

Chhattisgarh Rajnandgaon Drug Smuggler Property Seized: राजनांदगांव में गांजा तस्करी के आरोपी पुखराज चंदेल की 4 करोड़ रुपये की संपत्ति SAFEMA कोर्ट, मुंबई ने जब्त कर फ्रीज कर दी। NDPS एक्ट की धारा 68 के तहत कार्रवाई की गई।

author-image
Shashank Kumar
Chhattisgarh Rajnandgaon Drug Smuggler Property Seized

Chhattisgarh Rajnandgaon Drug Smuggler Property Seized

Chhattisgarh Drug Smuggler Property Seized: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव जिले में मादक पदार्थ तस्करी (drug trafficking) के खिलाफ एक बड़ी और कड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस और SAFEMA कोर्ट, मुंबई (SAFEMA Court Mumbai) के संयुक्त प्रयास से एक कुख्यात गांजा तस्कर की करीब 4 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त (Property Seized) कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट 1985 (NDPS Act 1985) की धारा 68 के तहत की गई है।

Advertisment

आरोपी ने गांजा बेचकर कमाई थी करोड़ों की संपत्ति

राजनांदगांव सिटी कोतवाली पुलिस (Rajnandgaon Police) के अनुसार आरोपी पुखराज चंदेल, उम्र 55 वर्ष, निवासी तुलसीपुर, राजनांदगांव, लंबे समय से गांजा की अवैध खरीद-बिक्री (illegal cannabis trade) में लिप्त था। पुलिस की गहन जांच में सामने आया कि इस तस्करी के माध्यम से उसने और उसके परिवार ने बड़ी मात्रा में चल-अचल संपत्ति (immovable property) और बैंक जमा संपत्ति अर्जित की थी।

[caption id="attachment_871308" align="alignnone" width="1083"]Chhattisgarh Rajnandgaon Drug Smuggler Property Seized Chhattisgarh Rajnandgaon Drug Smuggler Property Seized[/caption]

वैध आय से कई गुना अधिक मिली संपत्ति

पुलिस ने आरोपी की पारिवारिक पृष्ठभूमि, बैंक खाते, और संपत्ति विवरण का आरटीआई (RTI-based investigation) के माध्यम से विश्लेषण किया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आरोपी की संपत्ति उसकी वैध आय के मुकाबले कई गुना अधिक है।

Advertisment

4 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

जांच में यह बात सामने आई कि पुखराज चंदेल और उसके परिवार के नाम पर बहेराभांठा, जुरलाखुर्द और सुकुलदैहान गांवों में जमीन खरीदी गई थी। इसके साथ ही गांजा तस्करी से कमाए पैसों से महंगे दोपहिया और चारपहिया वाहन (vehicles), जेवर (jewellery) और विभिन्न बैंकों में जमा बड़ी रकम (bank deposits) का भी खुलासा (Drug Smuggler Property Seized) हुआ। संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 4 करोड़ रुपये आंका गया है।

SAFEMA कोर्ट ने दिखाई सख्ती

SAFEMA कोर्ट, मुंबई द्वारा इस संपत्ति को जब्त और फ्रीज करने का आदेश पुलिस को मिला, जिसे पुलिस ने तत्काल प्रभाव से लागू किया। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ अन्य आर्थिक अपराधों (economic offences) की भी जांच कर रही है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान (anti-drug trafficking drive) का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:  Raipur MG Car Showroom Lift Fall: रायपुर में MG Car शो रूम में बड़ा हादसा, कार समेत लिफ्ट नीचे गिरने से दबा स्टाफ

Advertisment

संपत्ति जब्ती से मिलेगी बड़ी चेतावनी

इस कार्रवाई (Drug Smuggler Property Seized) से मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अन्य अपराधियों को भी सख्त संदेश मिला है कि अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति अब सुरक्षित नहीं है। पुलिस की यह कार्रवाई ड्रग माफिया (drug mafia) पर लगाम कसने और युवाओं को नशे से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करे।

बिलासपुर हाई कोर्ट में नौकरी का सुनहरा अवसर, इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें

Advertisment

Bilaspur High Court Vacancy 2025

Bilaspur High Court Vacancy 2025: बिलासपुर हाई कोर्ट (Bilaspur High Court Recruitment 2025) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। हाई कोर्ट ने आकस्मिकता निधि (contingency fund) से वेतन पाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 35 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना (recruitment notification) जारी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

SAFEMA Court Mumbai SAFEMA Court Action Rajnandgaon Police Action Rajnandgaon Crime Update Rajnandgaon Cannabis Ticker Rajnandgaon Cannabis Smuggling Property Freeze Order Property Freeze Drug Trafficker NDPS Act Section 68 Narcotics Trade India Illegal Property Seizure India Illegal Drug Trade India Drug Trafficker News India Drug Mafia Crackdown Chhattisgarh Drug Smuggler Property Seized CG Police News cg crime update Anti Drug Mafia News
Advertisment
चैनल से जुड़ें