Advertisment

CG Professor Bharti 2025: सरकारी कॉलेजों में 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 11 विषयों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू

CG Professor Bharti 2025: छत्तीसगढ़ सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू। बॉटनी और फिजिक्स से शुरुआत, हिंदी के लिए 18 जून से। 595 पदों पर भर्ती। chhattisgarh-professor-bharti-2025-document-verification-hindi-botany-physics

author-image
Ashi sharma
CG Professor Bharti 2025

CG Professor Bharti 2025

CG Professor Bharti 2025: छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसरों के पदों पर भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रोसेस शुरू हो गई है। यह प्रोसेस 25 अगस्त तक चलेगी, जिसमें 11 विषयों के अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी।

Advertisment

सबसे पहले वनस्पति विज्ञान (Botany) और भौतिक विज्ञान (Physics subject) विषय के लिए वेरिफिकेशन शुरू हो गया है, जबकि हिंदी विषय के लिए यह प्रोसेस 18 जून से शुरू होगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती 

प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में 30 विषयों में कुल 595 प्रोफेसर पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से अंग्रेजी (English), माइक्रोबायोलॉजी (Microbiology), लोक प्रशासन (Public Administration), प्राचीन भारतीय इतिहास (Ancient Indian History)

बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology) आदि 13 विषयों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पहले ही हो चुका है। अब शेष 11 विषयों (बॉटनी, फिजिक्स, हिंदी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, जियोलॉजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, साइकोलॉजी, गणित और भूगोल) के लिए सत्यापन किया जाएगा

Advertisment

यह भी पढ़ें- CG Samayojan: समायोजन प्रक्रिया के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल, कई BEO-DEO होंगे सस्पेंड! स्कूल शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक

हिंदी में सबसे ज्यादा दावेदार 

इन 11 विषयों में हिंदी में सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स हैं। कुल 64 पदों के लिए 152 कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी। इसी तरह रसायन विज्ञान (Chemistry) में 50 पदों के लिए 148 कैंडिडेट्स, वनस्पति विज्ञान (Botany) में 30 पदों के लिए 91 कैंडिडेट्स।

भौतिक विज्ञान (Physics) में 20 पदों के लिए 89 कैंडिडेट्स को बुलाया गया है। गणित (Mathematics) में 35 पदों के लिए 130 कैंडिडेट्स और समाजशास्त्र (Sociology) में 57 पदों के लिए 66 अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी।

Advertisment

आगे की प्रोसेस 

बचे हुए विषयों के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भी जल्द ही सूचना जारी की करेगी। उम्मीदवारों अपने सभी जरूरी डाक्युमेंट तैयार रखें और आयोग द्वारा जारी डेडलाइन का पालन करें।

यह भी पढ़ें- CG Weather Update: मानसून की रफ्तार धीमी, छत्तीसगढ़ में बढ़ा तापमान, 4 डिग्री तक की उछाल

document verification cg Professor recruitment छत्तीसगढ़ प्रोफेसर भर्ती सरकारी कॉलेज भर्ती दस्तावेज सत्यापन Hindi Professor Vacancy
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें