Advertisment

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर CM साय ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि: कहा- प्रदेश ने अद्वितीय साहित्यिक रत्न खो दिया

Dr Surendra Dubey Death: पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर CM साय ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि, कहा- प्रदेश ने अद्वितीय साहित्यिक रत्न खो दिया

author-image
Harsh Verma
Dr Surendra Dubey Death

Dr Surendra Dubey Death: छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे (Padmashree Dr. Surendra Dubey) का निधन हो गया। उनकी अंतिम सांस रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI Raipur) में ली गई, जहां उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया था। हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ।

Advertisment

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai CM Chhattisgarh), उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और कई जनप्रतिनिधियों ने उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. दुबे छत्तीसगढ़ की पहचान थे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: CG News: पद्मश्री कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे अब नहीं रहे: हार्टअटैक से निधन, कोरोना काल में लिखी कविता बनी थी लोगों की उम्मीद

दिवगंत डॉ. सुरेंद्र दुबे के घर पहुंचे CM विष्णुदेव साय, अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…

सोशल मीडिया पर भी जताया शोक

सीएम साय ने सोशल मीडिया (Social Media X/Twitter) पर लिखा, “यह केवल साहित्यिक जगत की नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की भी अपूरणीय क्षति है। डॉ. दुबे की रचनाएं सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी।”

Advertisment

डॉ. दुबे ने अपनी कविताओं से लोगों को केवल हंसाया नहीं, बल्कि राजनीति (Politics), सामाजिक विसंगतियों (Social Issues) और मानवीय संवेदनाओं को छूने का काम किया। मंचीय कवि के रूप में उन्होंने देश-विदेश में अपनी एक खास पहचान बनाई।

अंतिम यात्रा 27 जून को, देशभर के कवि होंगे शामिल

डॉ. दुबे की अंतिम यात्रा (Funeral Procession) 27 जून सुबह 10:30 बजे उनके निवास अशोका प्लैटिनम से शुरू होकर मारवाड़ी श्मशान घाट तक जाएगी। कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) समेत देश के अन्य प्रमुख कवि शामिल होंगे।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छत्तीसगढ़ की पहचान

डॉ. दुबे को हास्य शिरोमणि सम्मान (Hasya Shiromani Samman USA), छत्तीसगढ़ रत्न (Chhattisgarh Ratna USA) जैसे कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले। उनकी रचनाओं पर देश के तीन विश्वविद्यालयों ने PhD भी दी है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले: थाना प्रभारी से लेकर आरक्षक तक बदले गए, सोनल ग्वाला को भेजा गया बेमेतरा

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें