Advertisment

राजनांदगांव में धान खरीदी पर संकट: उपार्जन केंद्रों से उपज का उठाव नहीं, 19 दिसंबर से बंद हो जाएंगे सेंटर्स

CG Dhaan Kharidi Sankat:

author-image
Sanjeet Kumar
CG Dhaan Kharidi Sankat

CG Dhaan Kharidi Sankat

CG Dhaan Kharidi Sankat: राजनांदगांव में खरीद केंद्रों पर धान का उठाव न होने से परेशानी बढ़ गई है। समिति प्रबंधकों ने चेतावनी दी है कि अगर 18 दिसंबर तक धान का उठाव नहीं हुआ तो 19 दिसंबर से धान खरीद बंद कर दी जाएगी। दरअसल जिले के 96 धान केन्द्रों में 2 लाख 80 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।

Advertisment

लेकिन अबतक महज पचास हजार क्विंटल धान (CG Dhaan Kharidi Sankat) का उठाव किया गया है। जिससे केन्द्रों में जाम की स्थिती बनी हुई है, इधर धान उठाव को लेकर प्रशासन दावा तो कर रहा है, लेकिन कैबिनेट की बैठक के बाद राईस मिलर्स फिर से हड़ताल पर चले गए हैं। इसका असर धान खरीद केंद्रों पर साफ देखा जा रहा है।

18 दिसंबर तक का अल्‍टीमेटम

राजनांदगांव जिले के समिति प्रबंधकों ने धान (CG Dhaan Kharidi Sankat) का  उठाव तेज करने 18 दिसंबर तक अल्टीमेटम दिया है और धान का उठाव न होने पर 19 दिसंबर से खरीदी बंद करने की चेतावनी दी है। वहीं जिला प्रशासन ने धान उठाव का दावा किया है। राजनांदगांव जिले में राईस मिलर्स के असहयोग आन्दोलन और कम्प्यूटर ऑपरेटरो की हड़ताल की वजह से पहले ही प्रभावित चल रही है।

50 हजार क्विंटल धान का ही उठाव

धान खरीदी अब पूरी तरह से ठप्प होने की स्थिति में है। जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों (CG Dhaan Kharidi Sankat) के समिति प्रबंधकों ने कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी देते 18 दिसंबर तक धान के उठाव में तेजी लाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर 19 दिसंबर से धान खरीदी बंद करने की बात कही है।

Advertisment

राजनांदगांव जिले  के 96 धान उपार्जन केन्द्रों (CG Dhaan Kharidi Sankat) में 2 लाख 80 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जिनके एवज में महज 50 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया है। जिससे समिति केन्द्रों में जाम की स्थिति बनी हुई है। सामिति प्रबंधकों के जिला अध्यक्ष किसुन लाल देवांगन का कहना है कि जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों के समिति प्रबंधक यहां पहुंचे हैं और प्रशासन को धान उठाने के लिए ज्ञापन सौंपा है। धान का उठाव न होने 19 दिसंबर से धान खरीदी बंद करने की बात कही है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ में अमित शाह: केंद्रीय गृहमंत्री बस्‍तर ओलिंपिक का करेंगे समापन, सरेंडर माओवादियों से करेंगे चर्चा

70 राईस मिलर्स ने कराया पंजीयन

इधर धान उठाव को लेकर प्रशासन (CG Dhaan Kharidi Sankat) ने दावा तो कर रहा है और उपार्जन केन्द्रों में धान का उठाव संग्रहण केन्द्रों में किया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि मिलर्स  हड़ताल खत्म होने बाद करीब 70 राईस मिलर्स ने धान का उठाव के लिए पंजीयन कराया है, लेकिन कैबिनेट की बैठक के बाद राईस मिलर्स ने फिर से हड़ताल में जाने की चेतावनी दी है। हालांकि अभी धान उठाव जारी है और पचास हजार क्विंटल से अधिक धान का उठाव कर लिया गया है।

Advertisment

राईस मिलर्स ने शुरू किया उठाव

पिछले सप्ताह सरकार से सकारात्मक (CG Dhaan Kharidi Sankat) संकेत मिलने के बाद राईस मिलर्स ने उठाव शुरु कर दिया था, लेकिन हाल में हुई कैबिनेट की बैठक में उनकी मांग पूरी न होने के बाद मिलर्स फिर से हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। जिसकी वजह से धान उपार्जन केन्द्रों में धान जमा हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी: बिना गारंटी के ले सकेंगे 2 लाख रुपये का लोन

Rajnandgaon Paddy Collection Centre Farmer Token Center CG Dhaan Kharidi Sankat
Advertisment
चैनल से जुड़ें