Advertisment

Chhattisgarh Online Satta Case: ऑनलाइन सट्टा मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से ट्रांसफर हुई जनहित याचिका

Chhattisgarh Online Satta Case: छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ दायर जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसफर कर लिया है। अब यह याचिका देशभर में चल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी मामलों के साथ सुनी जाएगी।

author-image
Shashank Kumar
Chhattisgarh Online Satta Case

Chhattisgarh Online Satta Case

Chhattisgarh Online Satta Case: छत्तीसगढ़  में तेजी से फैलते ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क को लेकर दायर जनहित याचिका (Public Interest Litigation against Online Betting) अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंचेगी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित इस याचिका को देश की सर्वोच्च अदालत ने अन्य राज्यों से जुड़े समान विषयक मामलों के साथ जोड़ते हुए ट्रांसफर कर लिया है।

Advertisment

यह याचिका (Chhattisgarh Online Satta Case) राज्य में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा एप्स, खासकर चर्चित महादेव सट्टा एप (Mahadev Betting App) के खिलाफ दायर की गई थी। इसमें कहा गया था कि ये एप्स छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 (Chhattisgarh Gambling Prohibition Act 2022) का खुला उल्लंघन कर रहे हैं, और इनके जरिए प्रदेश में करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन हो रहा है।

[caption id="attachment_864792" align="alignnone" width="803"]Chhattisgarh Online Satta Case High Court petition transfer Supreme Court Chhattisgarh Online Satta Case High Court petition transfer Supreme Court[/caption]

हाईकोर्ट में हुई थी शुरुआती सुनवाई

जनहित याचिका (Chhattisgarh Online Satta Case) पर हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद राज्य शासन, गृह सचिव और केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। याचिकाकर्ता की ओर से तर्क दिया गया था कि इन ऑनलाइन सट्टा एप्स के चलते आर्थिक, सामाजिक और नैतिक स्तर पर भारी क्षति (Socio-economic impact of online betting) हो रही है।

Advertisment

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अन्य राज्यों में इसी मुद्दे पर लंबित याचिकाओं के साथ छत्तीसगढ़ की याचिका को भी जोड़ दिया है। अब यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर सुना जाएगा, जिससे एक एकीकृत दिशा निर्देश (Unified Legal Framework on Online Betting in India) की संभावना बढ़ गई है।

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर कानून का रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई अब केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगी। यह पूरे देश में चल रहे ऑनलाइन सट्टा कारोबार (Online Betting Networks in India) और उसके वैधानिक पहलुओं को प्रभावित करेगी। यह केस ऑनलाइन जुए को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय कानून निर्माण की दिशा में एक अहम मोड़ साबित हो सकता है।

हाल के वर्षों में महादेव एप और उससे जुड़ी गतिविधियों ने न केवल आर्थिक अपराधों (Cyber Financial Crimes in India) को जन्म दिया, बल्कि कई युवाओं और परिवारों को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया। याचिकाकर्ता ने इसे एक मौलिक सामाजिक संकट (Moral and Social Crisis due to betting apps) बताया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:   Bijapur hostel girl pregnancy: बीजापुर छात्रावास की छात्रा हुई गर्भवती, कांग्रेस ने गठित की 9 सदस्यीय जांच समिति

अब क्या होगा आगे?

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में यह सुनवाई इस बात को तय कर सकती है कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस नीति या कानून (Central Law on Online Gambling) बनाए। इसके साथ ही राज्य सरकारों की भूमिका और जिम्मेदारी भी स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh weather update: अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ के लिए भारी, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Advertisment

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करे।

unified law online betting Supreme Court PIL online gambling Supreme Court Online Satta Case Supreme Court hearing satta apps Supreme Court gambling hearing Public Interest Litigation on betting Public Interest Litigation betting Online Gambling Law India Online betting law India Mahadev Betting App mahadev app news illegal betting platforms gambling apps India Cyber Crime INDIA cyber crime apps India Chhattisgarh Online Satta Case Chhattisgarh High Court PIL Transfer Chhattisgarh High Court petition transfer Chhattisgarh Betting App PIL
Advertisment
चैनल से जुड़ें