/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/CG-Nikay-Chunav-Congress-Candidate-List.webp)
CG Nikay Chunav Congress Candidate List
CG Nikay Chunav Congress Candidate List: छत्तीसगढ़ में देर रात कांग्रेस ने मेयर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में जगदलपुर नगर निगम के मेयर प्रत्याशी को लेकर पेच फंसा हुआ था। हालांकि अब सब साफ हो गया है। कांग्रेस ने हर निगम में जिताऊ कैंडिडेट्स को मौका दिया है। इस लिस्ट के जारी होने के साथ ही प्रत्याशियों ने अपना प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है।
इस बार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस (CG Nikay Chunav Congress Candidate List) के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। सबसे ज्यादा फोकस नगरीय निकाय चुनाव पर है। जहां नगर निगमों और नगर पालिका परिषद में जहां बीजेपी अपनी सरकार बनाना चाहती है तो वहीं कांग्रेस भी अपनी साख बचाने के साथ ही अपना रिकॉर्ड कायम रखना चाहती है। बता दें कि पिछली सरकार में नगर निगम में कांग्रेस के ही अधिकतर मेयर थे।
जानिये कौन है कांग्रेस से उम्मीदवार
रायपुर नगर निगम से दीप्ति दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव (CG Nikay Chunav Congress Candidate List) से निखिल द्विवेदी, बिलासपुर से प्रमोद नायक, अंबिकापुर से अजय तिर्की, चिरमिरी से विनय जायसवाल, जगदलपुर से मलकीत सिंह गैंदू, रायगढ़ से जानकी काटजू, धमतरी से विजय गोलछा, कोरबा से उषा तिवारी को कांग्रेस ने कैंडिडेट बनाया है।
रायपुर से कांग्रेस उम्मीदवार दीप्ति दुबे कौन हैं?
[caption id="attachment_746331" align="alignnone" width="783"]
BJP Minal Choubey from Raipur, Deepti Dubey from Congress[/caption]
नगर निगम रायपुर से कांग्रेस उम्मीदवार (CG Nikay Chunav Congress Candidate List) दीप्ति दुबे के नाम पर सहमति बन गई है। इसके बाद अब कांटे की टक्कर रायपुर में होने वाली है। रायपुर निगम के ही पूर्व मेयर और सभापति रहे प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। वे 2014 से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कैंपेनिंग की है। वहीं महिलाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। इतना ही नहीं वे मेंटल हेल्थ क्लीनिक का संचालन भी करती हैं।
दुर्ग नगर निगम से प्रेमलता साहू
[caption id="attachment_746307" align="alignnone" width="783"]
Alka Baghmar from BJP VS Premlata Poshan Sahu from Congress[/caption]
कांग्रेस में लंबे समय से प्रेमलता पोषण साहू (CG Nikay Chunav Congress Candidate List) सक्रिय है। उनके पति भूषण साहू कांग्रेस से पार्षद रह चुके हैं। वे बोरसी वार्ड से पार्षद हैं। दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण बोरा के करीबी माने जाते हैं। इसी के चलते उनको मेयर का टिकट दिया गया है।
राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी
[caption id="attachment_746338" align="alignnone" width="783"]
Rajnandgaon Madhusudan Yadav from BJP, Nikhil Dwivedi from Congress[/caption]
कांग्रेस ने राजनांदगांव (CG Nikay Chunav Congress Candidate List) से निखिल द्विवेदी को मौका दिया है। निखिल छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश सचिव हैं। पहले भी वह राज्य पर्यटन मंडल के पूर्व सदस्य, युवा कांग्रेस महासचिव छत्तीसगढ़, अध्यक्ष यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं।
बिलासपुर से प्रमोद नायक
[caption id="attachment_746341" align="alignnone" width="783"]
Bilaspur Pramod Nayak from Congress, Pooja Vidhani from BJP[/caption]
बिलासपुर से कांग्रेस ने प्रमोद नायक (CG Nikay Chunav Congress Candidate List) पर भरोसा जताया है। वे कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय हैं। महिंद्र ट्रैक्टर की डीलरशिप, सीजी कुर्मी चेतना मंच प्रदेश उपाध्यक्ष। प्रदेश युवक कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के आध्यक्ष्ज्ञ रह चुके हैं। भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं।
अंबिकापुर से अजय तिर्की
[caption id="attachment_746349" align="alignnone" width="784"]
BJP's Manjusha Bhagat from Abikapur, Ajay Tirkey from Congress[/caption]
अंबिकापुर से कांग्रेस ने अजय तिर्की (CG Nikay Chunav Congress Candidate List) पर भरोसा जताया है। वे लगातार 2 बार से महापौर रहे। उन्होंने पहले बतौर डॉक्टर सेवाएं प्रदान की। विधानसभा चुनाव भी उन्होंने रामानुजगंज से लड़ा, लेकिन वे हार गए। टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाते हैं।
चिरमिरी से विनय जायसवाल को टिकट
[caption id="attachment_746352" align="alignnone" width="783"]
BJP Ramnaresh Rai from Chirmiri, Vinay Jaiswal from Congress.[/caption]
चिरमिरी से विनय जायसवाल (CG Nikay Chunav Congress Candidate List) को मौका दिया गया है। मनेंद्रगढ़ विधानसभा से साल 2018 में विधायक बने। 2023 में कांग्रेस ने टिकट काट दिया था। चिरमिरी नगर निगम से डॉ. विनय जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल महापौर थीं। वे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के करीबी हैं।
जगदलपुर नगर निगम में मलकीत सिंह गैंदू
[caption id="attachment_746359" align="alignnone" width="783"]
BJP Sanjay Pandey from Jagdalpur, Malkit Singh Gaidu from Congress.[/caption]
जगदलपुर से मलकीत सिंह गैंदू को कांग्रेस (CG Nikay Chunav Congress Candidate List) ने मौका दिया है। वे छत्तीसगढ़ प्रभारी महामंत्री बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष। साल 2016-20 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री। 1995-2006 तक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। दीपक बैज के करीबी हैं।
रायगढ़ से जानकी काटजू को टिकट
[caption id="attachment_746363" align="alignnone" width="783"]
BJP Jeevardhan from Raigarh and Janaki Katju from Congress[/caption]
रायगढ़ से जानकी काटजू को टिकट दिया है। वे पूर्व पार्षद हैं। 2020 में रायगढ़ निगम की महापौर बनी। वे निगम की पहली महिला मेयर रही हैं। सफल कार्यकाल के बाद पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है।
ये खबर भी पढ़ें: CG Panchayat Election 2025: बिलासपुर में सरपंच पद के लिए SC वर्ग सीट; गांव में एक भी नहीं, अब चुनाव में क्या होगा?
कोरबा से उषा तिवारी को मौका
[caption id="attachment_746381" align="alignnone" width="781"]
Congress Usha Tiwari from Dhamtari, Sanju Devi Rajput from BJP[/caption]
कोरबा नगर निगम से उषा तिवारी को कांग्रेस (CG Nikay Chunav Congress Candidate List) ने टिकट दिया है। वे प्रदेाश् कांग्रेस कमेटी संयुक्त महामंत्री हैं। पूर्व में दो बार कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष। एक बार जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं।
धमतरी से विजय गोलछा को टिकट
विजय गोलछा को कांग्रेस ने धमतरी मेयर के लिए टिकट दिया है। साल 1977 से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य हैं। 1999 सदर उत्तर वार्ड से पार्षद बनरे। कांग्रेस पार्टी ने शहर ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व दिया। वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री हैं।
ये खबर भी पढ़ें: सिक्किम घूमने की इच्छा होगी पूरी: IRCTC आपके लिए लाया सिक्किम का रोमांच भरा टूर, पैकेज में खाने की व्यवस्था भी शामिल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें