Advertisment

छत्तीसगढ़ में NHM कर्मियों की हड़ताल खत्म करने पर बनी सहमति: स्वास्थ्य मंत्री ने चेताया- काम पर न लौटे तो होगी नई भर्ती

Chhattisgarh NHM Strike: छत्तीसगढ़ में NHM कर्मियों की हड़ताल खत्म करने पर बनी सहमति, स्वास्थ्य मंत्री ने चेताया- काम पर न लौटे तो होगी नई भर्ती

author-image
Harsh Verma
Chhattisgarh NHM Strike

Chhattisgarh NHM Strike: छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त से शुरू हुई एनएचएम (NHM) स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल ने प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया था। एक महीने से ज्यादा समय से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Advertisment

इस बीच स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल (Shyambihari Jaiswal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया कि कर्मचारियों से बातचीत के बाद हड़ताल खत्म करने पर सहमति बन गई है।

यह भी पढ़ें: CG Ration Scam:छत्तीसगढ़ में शक्कर चुराने वाले 22 डीलर्स के खिलाफ FIR, 150+ राशन दुकानों का आवंटन रद्द, जानें पूरा मामला

चार मांगें मानीं, तीन पर कमेटी बनी

मंत्री जायसवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम कर्मचारियों की कुल चार मांगों को मान लिया है। वहीं तीन मांगों के लिए अलग कमेटी बनाई गई है। इसके अलावा तीन मांगों को उच्च स्तरीय बातचीत के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ज्यादातर समस्याओं का समाधान सकारात्मक ढंग से किया गया है।

Advertisment

बर्खास्त और नोटिस वाले कर्मचारियों को राहत

NHM Strike End Update

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने साफ किया कि जिन कर्मचारियों को हड़ताल के दौरान बर्खास्त किया गया है, उनकी बहाली पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं जिन कर्मचारियों को एक माह का नोटिस दिया गया था, अगर वे काम पर लौट आते हैं तो उनका नोटिस रद्द कर दिया जाएगा। यह सरकार की ओर से कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील रुख दर्शाता है।

मंत्री की चेतावनी – काम पर लौटें, वरना होगी नई भर्ती

मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अगर कर्मचारी फिर भी काम पर नहीं लौटते हैं तो सरकार मजबूर होकर नई भर्ती करेगी। उन्होंने कहा कि एनएचएम स्वास्थ्य कर्मी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और अब उम्मीद है कि सभी जल्द ड्यूटी पर लौटेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर

हड़ताल के कारण पिछले एक महीने से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थीं। खासकर ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में मरीजों को इलाज के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंत्री जायसवाल ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि जनता को अब और असुविधा हो, इसलिए जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: CGPSC Ghotala Case: रिटायर्ड IAS और पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 5 गिरफ्तार, CBI ने कोर्ट में किया पेश, जानें मामला

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें