Advertisment

Chhattisgarh News:  छत्‍तीसगढ़ में समर्थन मूल्‍य पर रिकॉर्ड खरीदी, अब केंद्रों में धान नहीं बेच सकेंगे किसान

Chhattisgarh News:  छत्‍तीसगढ़ में समर्थन मूल्‍य पर रिकॉर्ड खरीदी, अब केंद्रों में धान नहीं बेच सकेंगे किसान

author-image
Sanjeet Kumar
Chhattisgarh News:  छत्‍तीसगढ़ में समर्थन मूल्‍य पर रिकॉर्ड खरीदी, अब केंद्रों में धान नहीं बेच सकेंगे किसान

   हाइलाइट्स

  • छत्‍तीसगढ़ में 144.67 लाख मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदी
  • अतिरिक्‍त चार दिन में 15.67 लाख मीट्रिक टन धान की आवक
  • 30 हजार 68 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान
Advertisment

रायपुर। Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ में समर्थन मूल्‍य पर धान की खरीदी 4 फरवरी 2024 से बंद हो गई है।

1 नवंबर 2023 से शुरू हुई धान खरीदी में अब तक किसानों ने समर्थन मूल्‍य पर 144.67 लाख मीट्रिक टन बेच दी है।

यह एक बड़ा रिकॉर्ड है। यही रिकॉर्ड छत्‍तीसगढ़ में बंपर पैदावार का प्रमाण है।

Advertisment

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1754158295647240610

बता दें कि (Chhattisgarh News) छत्‍तीसगढ़ की पूर्व सरकार यानी कांग्रेस की सरकार ने समर्थन मूल्‍य पर धान खरीद 2023-24 का लक्ष्‍य 130 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया था।

इसके एवज में 1 नवंबर 2023 से प्रदेश के सभी खरीदी केंद्रों पर धान की खरीदी शुरू हुई। धान की खरीदी 31 जनवरी 2024 निर्धारित की गई थी।

इस तारीख तक (Chhattisgarh News) छत्‍तीसगढ़ के किसानों ने करीब 129 लाख मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्‍य पर बेच दी थी,

Advertisment

इसके बाद भी किसानों के पास धान का स्‍टॉक रखा हुआ था, किसानों की मांग पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने इसकी तारीख बढ़ाकर

4 फरवरी 2024 कर दी और अवकाश के दिन भी धान खरीदी करने के निर्देश दिए।

संबंधित खबर:CG Assembly Budget Session 2024: छत्‍तीसगढ़ में 20 साल बाद दूसरा मौका जब CM पेश नहीं कर पाएंगे बजट, इस वजह से लगी रोक

   चार दिन में ही इतनी धान बेची

31 जनवरी 2024 तक (Chhattisgarh News) छत्‍तीसगढ़ के सभी धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की जमकर भीड़ रही।

Advertisment

इस दौरान किसानों ने समर्थन मूल्‍य पर जमकर धान भी तौल कराई। और छत्‍तीसगढ़ सरकार के लक्ष्‍य के अनुरूप 31 जनवरी तक करीब 129 लाख  मीट्रिक टन धान किसानों ने समर्थन मूल्‍य पर बेच दी थी।

इसके बाद भी किसानों के पास स्‍टॉक था। किसानों ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव  साय से धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की।

साय सरकार ने धान खरीदी की तारीख चार दिन बढ़ा दी। इन चार दिनों में 4 फरवरी तक प्रदेश के किसानों ने करीब 15.67 लाख मीट्रिक टन धान तौल कराई।

इससे यह आंकड़ा कुल 144.67 लाख मीट्रिक टन पर पहुंच गया।

संबंधित खबर:CG News: किसानों से ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 26 हजार रूपये जब्त

   किसानों को किया भुगतान

(Chhattisgarh News) छत्‍तीसगढ़  की साय सरकार ने किसान से समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदकर उन्‍हें इसके एवज में 30 हजार 68 करोड़ रुपए से

अधिक की राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जा चुका है। इसके अलावा जिन किसानों को उपार्जन की राशि का भुगतान नहीं  हो सका है,

उनके खातों में भी राशि लगातार डाली जा रही है।

संबंधित खबर:Fall in Oilseeds Prices: विदेशी बाजार में सोयाबीन दाम में गिरावट, जानें MP के किसानों को क्यों नहीं मिल रहा तिलहन पर MSP का लाभ

   धान का उठाव कि लिए डीओ जारी

मार्कफेड के महाप्रबंधक ने जानकारी दी है कि समर्थन मूल्‍य पर (Chhattisgarh News) प्रदेश के 24 लाख 68 हजार 314 किसानों से 144.67 लाख मीट्रिक टन खरीदी गई है।

जिन किसानों को भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि 104 लाख 16 हजार 117 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है।

अभी तक 95 लाख 83 हजार 718 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें