Advertisment

Chhattisgarh News: कवर्धा में खून से लथपथ मिला 7 साल की बच्ची का शव, जिले में अपराध बेलगाम, महीनेभर में 8 हत्याएं

Chhattisgarh News: कवर्धा में एक 7 साल की बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना सिंघनपुरी थाना क्षेत्र के टाटावाही की है.

author-image
Bansal news
Chhattisgarh News: कवर्धा में खून से लथपथ मिला 7 साल की बच्ची का शव, जिले में अपराध बेलगाम, महीनेभर में 8 हत्याएं

   हाइलाइट्स

  • 7 साल की बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी 
  • पहली कक्षा की छात्रा थी मृत बच्ची 
  • घर से कुछ ही दूर बाड़ी में मिला बच्ची का शव
Advertisment

Chhattisgarh News: कवर्धा जिले में एक 7 साल की बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना सिंघनपुरी थाना क्षेत्र के नक्सली क्षेत्र टाटावाही की है. बच्ची की लाश घर से आधा किमी दूर बाड़ी में मिली है. पुलिस मामले में रेप के बाद हत्या की आशंका जता रही है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  बता दें कि जिले में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है. एक महीने में 8 लोगों की हत्या हो चुकी है.

संबंधित खबर: Sadhram Murder Case: साधराम हत्याकांड मामले में NIA की एंट्री, छत्तीसगढ़ में झीरम कांड के बाद इस मामले की जांच करेगी NIA

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची सुबह 9 बजे घर से खाना खाने के बाद गांव की ओर खेलने गई हुई थी. जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान 7 साल की बच्ची की लाश गांव के बाड़ी में खून से लथपथ मिली. इस इलाके में नक्सलियों की धमक होने के कारण यह इलाका बेहद संवेदनशील है. 

Advertisment

   जिले में महीनेभर में 8 लोगों की हत्या

जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. एक महीने के अंदर 8 लोगों की हत्या होने से कानून व्यवस्था (Chhattisgarh News) पर सवाल उठ रहे हैं. गुरुवार को फिर 7 साल की बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. जिले में इससे पहले भी कई सनसनीखेज हत्याओं के मामले सामने आए हैं. 

   नागाडबरा में तीन बैगा आदिवासियों की हत्या

Three Adopted Sons Of President Were Burnt To Death Household Items Were Burnt To Ashes In Kabirdham - Amar Ujala Hindi News Live - Kabirdham:राष्ट्रपति के तीन दत्तक पुत्रों की जलकर हुई

जिले (Chhattisgarh News) के नागाडबरा में 15 जनवरी को 3 बैगा आदिवासियों की हत्या की गई थी. पुलिस इस मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. जिनमें एक नाबालिग और दो महिला भी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जमीन विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था. आरोपियों ने हत्या के बाद इसे हादसे का रूप देने की कोशिश में आदिवासियों के घर में आग लगाई थी. पुलिस को मौके पर खून के छीटे मिले थे. जिसके बाद जांच में हत्या के सुराग मिले. 

   गोशाला में चरवाहा साधराम यादव की हत्या

Police Arrested Six Accused In Sadhram Yadav Murder Case In Kabirdham - Amar Ujala Hindi News Live - साधराम यादव हत्याकांड:पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, परिजनों ने फांसी की सजा

इसी तरह 20 जनवरी की रात लालपुर कला गांव के नर्सरी के पास साधराम यादव (50) की लाश मिली थी. साधराम गोशाला में चरवाहा का काम करता था. इस मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया था. पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से एक नाबालिग भी शामिल है. बताया गया कि रात के समय घटना स्थल पर मृतक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था. इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार हथियार से साधराम की गला रेतकर हत्या कर दी थी. फिलहाल हत्याकांड के सभी आरोपी जेल में हैं.

Advertisment

   डबल मर्डर होने से इलाके में फैली थी सनसनी

डबल मर्डर मिस्ट्री : महिला कर चुकी थी तीन शादी…करना चाहती थी चौथी ,शादी बॉयफ्रेंड ने कर दी हत्या…गिरफ्तार जानिए पूरा मामला | किरण दूत - आपके ... 

जिले में डबल मर्डर होने से हड़कंप मच गया था. एक बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां की हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया था. दरअसल वसुंधरा वैष्णव और बॉयफ्रेंड के बीच चौथी शादी होने वाली थी. इसी शादी को लेकर वसुंधरा और आरोपी के बीच 22 फरवरी को विवाद हुआ था. यह वारदात शहर के एसपी कार्यालय के सामने के घर में हुई थी.

Advertisment
चैनल से जुड़ें